क्या टी20 वर्ल्ड कप 2024 की टीम में चुने जाएंगे ऋषभ पंत, सुरेश रैना ने किया खुलासा

Updated: Tue, Jan 23 2024 19:49 IST
क्या टी20 वर्ल्ड कप 2024 की टीम में चुने जाएंगे ऋषभ पंत, सुरेश रैना ने किया खुलासा (Image Source: Google)

30 दिसंबर, 2022 को भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत (Rishabh Pant) एक भयानक कार दुर्घटना का शिकार हो गए थे, जिससे उन्हें काफी इंजरी हो गयी थी। इसके बाद उनकी सर्जरी हुई और वो अब धीरे-धीरे उबर रहे है। उन्होंने अपनी क्रिकेट की प्रैक्टिस भी शुरू कर दी है। वहीं टी20 वर्ल्ड कप 2024 की शुरुआत 1 जून से हो रही है। अब सवाल उठता है कि क्या पंत वर्ल्ड कप की टीम का हिस्सा होंगे। इस पर  पूर्व क्रिकेटर सुरेश रैना (Suresh Raina) ने कहा है कि अगर पंत पूरी तरह से फिट रहते है तो उन्हें वर्ल्ड कप टीम में होना चाहिए। 

रैना ने कहा कि, "(पंत पर) उन पर विचार किया जाना चाहिए. वह एक गेम-चेंजर हैं। वह पहले भी ऐसा कर चुके है। वह सफेद गेंद क्रिकेट के महान खिलाड़ी रहे हैं। हालांकि उनकी फिटनेस सामने आएगी। यह इस बात पर निर्भर करता है कि वर्ल्ड कप आने तक केएल राहुल कितने फिट होंगे और उनका फॉर्म भी मायने रखेगा। अगर ऋषभ फिट हैं तो उन्हें वर्ल्ड कप टीम में होना चाहिए।"

इस बीच, दिल्ली कैपिटल्स ने पहले ही पुष्टि कर दी है कि ऋषभ पंत आईपीएल 2024 में टीम को लीड करेंगे। उन्हें फ्रेंचाइजी मालिकों के साथ आईपीएल 2024 के ऑक्शन में भी देखा गया था। भारत के लिए ऋषभ पंत आखिरी बार मैदान में दिसंबर 2022 में ढाका में एक टेस्ट मैच में बांग्लादेश के खिलाफ दिखाई दिए थे। 

Also Read: Live Score

बाएं हाथ के बल्लेबाज पंत के टेस्ट करियर की बात की जाए तो उन्होंने 33 मैच में भारत को रिप्रेजेंट करते हुए 43.67 की औसत से 2271 रन बनाये है। टेस्ट में उनके नाम 5 शतक और 11 अर्धशतक दर्ज है। इसके अलावा उन्होंने वनडे में भारत के लिए 30 मैच खेले है और 34.6 की औसत से 865 रन बनाये है। वनडे में उनके नाम एक शतक और 5 अर्धशतक दर्ज है। इसके अलावा पंत ने भारत को 66 टी20 इंटरनेशनल मैच में रिप्रेजेंट किया है और 126.54 के स्ट्राइक रेट से 987 रन जोड़े है। इस दौरान उनके बल्ले से 3 अर्धशतक देखने को मिले है। 

TAGS

संबंधित क्रिकेट समाचार

सबसे ज्यादा पढ़ी गई खबरें