बेन स्टोक्स ने बड़ा फैसला लेते हुए महज 31 साल की उम्र में वनडे क्रिकेट से संन्यास ले लिया है। बेन स्टोक्स 2019 में विश्वकप जीतने वाली इंग्लैंड टीम का हिस्सा थे वहीं फाइनल मुकाबले में उनकी पारी को कौन भूल सकता है। बेन स्टोक्स के अलावा भी कुछ ऐसे क्रिकेटर रहे हैं जिन्होंने कम उम्र में ही इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास लेने का फैसला किया था। इस आर्टिकल में शामिल है ऐसे 5 क्रिकेटर्स का नाम जिन्होंने कम उम्र में संन्यास लेने का फैसला किया।

Advertisement

सुरेश रैना: शानदार फिल्डर और मिडिल ऑर्डर के भरोसेमंद बल्लेबाज सुरेश रैना ने 15 अगस्त, 2020 को महेंद्र सिंह धोनी के साथ संन्यास ले लिया था। सुरेश रैना केवल 33 साल के थे जब उन्होंने यह फैसला लिया था। सुरेश रैना ने भारत के लिए 18 टेस्ट, 78 टी-20 और 226 वनडे मुकाबले खेले हैं। वनडे क्रिकेट में सुरेश रैना के नाम 5615 रन हैं।

Advertisement

आकिब जावेद: पाकिस्तान के तेज गेंदबाज आकिब जावेद ने 1988 से 1998 के बीच पाक के लिए इंटरनेशनल क्रिकेट खेला। 16 साल की छोटी उम्र में डेब्यू करने के बाद, तेज गेंदबाज ने सिर्फ 26 साल की उम्र में ही संन्यास लेने का फैसला किया था। आकिब जावेद ने 22 टेस्ट और 163 एकदिवसीय मैच खेले हैं।

उन्मुक्त चंद: साल 2012 में आईसीसी अंडर-19 विश्व कप जीतने वाली भारत की अंडर-19 टीम के कप्तान उन्मुक्त चंद ने महज 28 साल की उम्र में संन्यास का फैसला किया। दुर्भाग्य से, उन्मुक्त चंद सीनियर भारतीय टीम में कभी जगह नहीं बना पाए। उन्मुक्त चंद राजस्थान रॉयल्स, दिल्ली डेयरडेविल्स और मुंबई इंडियंस के लिए आईपीएल खेल चुके हैं।

Advertisement

सुदीप त्यागी: दुर्भाग्य से सुदीप त्यागी का भारतीय क्रिकेट टीम के साथ सफर लंबा ना चल सका। दाएं हाथ के इस तेज गेंदबाज ने नवंबर 2020 में 33 साल की उम्र में संन्यास की घोषणा की थी। सुदीप त्यागी ने भारत के लिए 4 वनडे और 1 टी-20 मैच खेला है।

Advertisement

जेम्स टेलर: इंग्लैड के बल्लेबाज जेम्स टेलर जल्दी संन्यास लेने वाले क्रिकेटरों की लिस्ट में शामिल हैं। दिल की गंभीर बीमारी का पता चलने के बाद उन्होंने अप्रैल 2016 में  महज 26 साल की उम्रे में क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से संन्यास ले लिया था।

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार