Suryakumar Yadav 15 Ball Fifty: भारतीय टीम के दिग्गज बल्लेबाज़ सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) मौजूदा समय में घरेलू टूर्नामेंट सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2026 (SMAT 2026) खेल रहे हैं। वो मुंबई टीम की कैप्टेंसी कर रहे हैं। उन्होंने टूर्नामेंट के तीसरे मुकाबले में हैदराबाद के खिलाफ धमाकेदार अर्धशतकीय पारी खेली।

15 गेंदों पर ठोका अर्धशतक: सूर्यकुमार यादव अपनी पारी की पहली गेंद से टच में थे। आप SKY की फॉर्म का अंदाजा इससे लगा सकते हो कि उन्होंने महज़ 21 गेंदों पर 6 चौके 5 छक्के लगाकर 285.71 की स्ट्राइक रेट से नाबाद 60 रन बनाए। खास बात तो ये है कि SKY ने अपनी पारी के दौरान महज़ 15 गेंदों पर अर्धशतक पूरा किया।

खटखटाया भारतीय टी20 टीम का दरवाजा: सूर्यकुमार यादव ने धमाकेदार अंदाज में SMAT 2026 की शुरुआत कर दी है। 36 वर्षीय SKY अपनी फॉर्म बरकरार रखते हैं और टूर्नामेंट में तूफानी बैटिंग करके लगातार रन बनाते हैं, तो उनकी भारतीय टी20 टीम में वापसी हो सकती है। फिलहाल SKY ने हैदराबाद के सामने 21 गेंदों पर 60 रन बनाकर Indian T20 Team का दरवाजा तो खटखटा ही दिया है। वो ऐसे ही प्रदर्शन करते हैं, तो भारतीय चयनकर्ता उन्हें नज़रअंदाज नहीं कर पाएंगे।

याद दिला दें सूर्यकुमार यादव की कैप्टेंसी में ही भारतीय टी20 टीम ने 2025 में एशिया कप और 2026 में टी20 वर्ल्ड कप जीता। इसके अलावा SKY 2024 टी20 वर्ल्ड कप जीतने वाली टीम का भी हिस्सा रहे। वो Indian T20 Team के सबसे सफल कैप्टन में भी शामिल हैं। उनकी अगुवाई में भारत ने 52 टी20 खेले जिसमें से 40 में जीत मिली।

13.1 ओवर में जीता मुंबई: SMAT 2026 के तीसरे मुकाबले मुंबई ने टॉस जीतकर हैदराबाद को पहले बैटिंग करने का न्योता दिया था। उन्होंने पूरे 20 ओवर खेले और 172 रन स्कोर बोर्ड पर टांगे। इसके जवाब में मुंबई के लिए नंबर-3 पर मुशीर खान और फिर नंबर-4 पर सूर्यकुमार यादव ने आकर अर्धशतक जड़ा।

Also Read: LIVE Cricket Score

मुशीर ने 24 गेंदों पर 6 चौके 3 छक्के लगाकर 51 रन बनाए। दूसरी तरफ SKY ने 21 गेंदों पर 6 चौके 5 छक्के लगाकर ताबड़तोड़ अंदाज में नाबाद 60 रन ठोक दिए। इन्हीं पारियों के दम पर मुंबई ने महज़ 13.1 ओवर में 173 रनों का लक्ष्य हासिल किया और बेहद आसानी से 7 विकेट से शानदार जीत दर्ज की।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार