IPL 2022: मुंबई इंडियंस ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया जिसमें चैन्नई सुपर किंग्स के कप्तान रवींद्र जडेजा (Ravindra Jadeja) संग सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) को मस्ती मजाक करते हुए देखा जा सकता है। ये वीडियो काफी फनी है जिसकी शुरुआत में जडेजा सूर्यकुमार यादव की हैरान कर देने वाली बल्लेबाजी की तारीफ करते हुए कहते हैं कि कोई तो ऐसा कोना छोड़ो हर जगह तुम शॉट मार देते हो।

Advertisement

रवींद्र जडेजा कहते हैं, 'भाई साहब एकआद कोना छोड़ दो मारने के लिए। कभी इधर मार देते हो कभी उधर मार देते हो।' जिसपर सूर्यकुमार यादव कहते हैं, 'तूने तो बराबर बैठा कर रखा था मेरे लिए एक आदमी।' जिसपर हंसकर रवींद्र जडेजा कहते हैं, 'इधर ही रखा था कि कभी ना कभी तो इधर आएगा ही आएगा।'

Advertisement

इस वीडियो को फैंस काफी पसंद भी कर रहे हैं। खबर लिखे जाने तक केवल 1 घंटे में इस वीडियो को 1 लाख से ज्यादा लोगों ने लाइक किया है वहीं हजारों लोगों ने इस वीडियो पर कमेंट भी किया है। बता दें कि मुंबई इंडियंस की टीम को सीएसके ने 3 विकेट से हराने में कामयाबी पाई।

सूर्यकुमार यादव ने इस मैच में 21 गेंदों पर 3 चौके और 1 छक्के की मदद से 32 रन बनाए थे। वहीं इस थ्रिलर मुकाबले की जान रहे एम एस धोनी। थाला धोनी ने लास्ट गेंद पर चौका लगाकर टीम को जीत दिलाई। इससे पहले मुकेश चौधरी ने जबरदस्त गेंदबाजी का प्रदर्शन किया और 3 ओवर में 19 रन देकर 3 विकेट झटके।

लेखक के बारे में

Nitesh Pratap
मैं पिछले 4 सालों से क्रिकेट में हिंदी कंटेंट राइटिंग कर रहा हूँ। मुझे क्रिकेट खेलना, देखना और उसके बारे में पढ़ना काफी पसंद है। मैं अपनी क्रिकेटिंग राइटिंग स्किल्स को बेहतर करने के लिए पिछले कुछ महीनों से cricketnmore के साथ जुड़ा हुआ है। यहाँ मुझे क्रिकेट की बारीकियों के बारे में काफी जानने और सीखने को मिल रहा है। Read More
ताजा क्रिकेट समाचार