MS Dhoni vintage Knock: मुंबई इंडियंस और चैन्नई सुपर किंग्स के बीच आईपीएल के इतिहास के सबसे रोमांचक मुकाबले में से एक खेला गया। अंतिम गेंद तक चले इस मैच को CSK ने 3 विकेट से जीता। धोनी (MS Dhoni) ने जयदेव उनादकट की अंतिम गेंद पर चौका मारकर टीम को जीत दिलाई। इस मैच में दिखा थाला धोनी का विटेंज अवतार। सुपर कूल धोनी ने 13 गेंदों पर 28 रन बनाए और मुंबई के जबड़े सी जीत छीनी।
अक्सर सोशल मीडिया पर कुछ लोग इस बात को लेकर धोनी को ट्रोल करते हैं कि धोनी अब वो धोनी नहीं रहे फिनिशर वाले। लेकिन, कल जिसने भी धोनी का रौद्र रूप देखा उसने थाला को सलाम किया। धोनी की दीवानगी फैंस के सिर चढ़कर बोली और लोग थाला के विटेंज अवतार को देखने के बाद खुशी छिपा भी नहीं पाए।
धोनी की इस पारी को देखने के बाद जगह-जगह लोगों ने जश्न मनाया। वहीं सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी पसंद किया जा रहा है जिसमें लोग अपने कमरे से निकलकर बालकनी में धोनी के नाम का जयकारा लगाते हुए नजर आ रहे हैं। फैंस खुशी से झूम उठे और अपनी बालकनी में आकर धोनी-धोनी चिल्लाते हुए नजर आए।
#Dhoni pic.twitter.com/I1zQWQtGrn
— Prabhat Sharma (@PrabS619) April 22, 2022