मुंबई इंडियंस के स्टार बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) ने शनिवार (22 अप्रैल) को पंजाब किंग्स के खिलाफ मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए आईपीएल 2023 के मुकाबले में तूफानी अर्धशतक जड़कर इतिहास रच दिया। सूर्यकुमार ने 26 गेंदों में सात चौकों और तीन छक्कों की मदद से 57 रन की पारी खेली। उन्होंने 46 रन 10 गेंदों में चौकों-छक्कों की मदद से बनाए। उन्होंने 23 गेंदों में उन्होंने अपना अर्धशतक पूरा किया। 

Advertisement

अपनी इस अर्धशतकीय पारी के साथ ही सूर्यकुमार ने टी-20 क्रिकेट में अपने 6000 रन पूरे कर लिए हैं। गेंदों के हिसाब से वह सबस तेज इस आंकड़े तक पहुंचने वाले भारतीय खिलाड़ी बन गए हैं। सूर्यकुमार ने 4017 गेंद में अपने 6000 रन बन गए हैं। सूर्यकुमार से तेज आंद्रे रसेल (3550), ग्लेन मैक्सवेल (3890), कीरोन पोलार्ड (3918) औऱ क्रिस गेल (4008) ने 6000 टी-20 रन पूरे किए थे। 

Advertisement

सूर्यकुमार ने सुरेश रैना रिकॉर्ड तोड़ा, जिन्होंने 4295 गेंदों में यह कारनामा किया था।  

सूर्यकुमार 11वें भारतीय खिलाड़ी हैं, जिन्होंने टी-20 में 6000 या उससे ज्यादा रन बनाए हैं। 

बता दें कि इस सीजन की पहली 5 पारियों में सूर्यकुमार का प्रदर्शन निराशाजनक रहा था। वह 5 पारियों में सिर्फ 66 रन ही बना पाए थे।

Also Read: IPL T20 Points Table

Advertisement

सूर्यकुमार ने कैमरून ग्रीन के साथ मिलकर तीसरे विकेट के लिए 75 रनों की साझेदारी की थी। ग्रीन ने 67 रन की पारी खेली। लेकिन ग्रीन और सूर्यकुमार के अर्धशतक मुंबई की जीत के लिए नाकाफी साबित हुए। पहले बल्लेबाजी करते हुए पंजाब किंग्स ने 8 विकेट के नुकसान पर 214 रन बनाए थे। जिसके जवाब में मुंबई 6 विकेट के नुकसान पर 201 रन ही बना सकी। 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार