भारतीय क्रिकेट टीम ने चेन्नई में खेले गए दूसरे टी-20 मैच मेंं इंग्लैंड को 2 विकेट से मात देकर पांच मैचों की सीरीज में 2-0 की बढ़त बना ली है। भारत की इस जीत में युवा तिलक वर्मा ने अहम भूमिका निभाई और अंत तक नाबाद रहते हुए 72 रनों की नाबाद पारी खेली। अपनी इस 72 रनों की पारी के दौरान तिलक ने 4 चौके और 5 गगनचुंबी छक्के भी लगाए।

Advertisement

तिलक की इस मैच जिताऊ पारी के बाद भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव भी उनके सामने नतमस्तक होते दिखे। मैच के बाद एक वीडियो सामने आया जिसमें देखा जा सकता है कि सूर्यकुमार यादव एक बार फिर से बीच मैदान में तिलक वर्मा के सामने झुककर उन्हें सलाम करते हुए दिखे। उनका ये वीडियो आप नीचे देख सकते हैं।

Advertisement

इस मैच की बात करें तो मेहमान टीम ने जोस बटलर के शानदार 45 और ब्रायडन कार्स के 30 रनों की मदद से निर्धारित 20 ओवरों में 165 रन बनाए थे। मेजबान टीम ने अपने लक्ष्य का पीछा करते हुए अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन के विकेट जल्दी खो दिए थे और एक समय तो भारत ने अपने पांच विकेट सिर्फ 78 रन पर खो दिए थे और ऐसा लग रहा था कि इंग्लैंड ये मैच जीत जाएगा लेकिन तभी तिलक ने अपना संयम और प्रतिभा का परिचय दिया और अंत तक नाबाद रहते हुए 72 रनों की पारी खेली और टीम की नैय्या पार लगा दी।

तिलक ने अपनी अच्छी फॉर्म जारी रखते हुए टी-20 इंटरनेशनल में पिछली 4 पारियों में 318 रन बनाए हैं। इसमें साउथ अफ्रीका में 2 शतक और शनिवार को इंग्लैंड के खिलाफ लगाया गया अर्धशतक शामिल है। अब पांच मैचों की सीरीज में भारत 2-0 से आगे है और यहां से इंग्लैंड के लिए ये सीरीज नॉकआउट हो गई है क्योंकि अगर अब वो एक भी मैच हारे तो सीरीज हाथ से निकल जाएगी। अब दोनों टीमें 28 जनवरी, मंगलवार को तीसरे टी-20 में आमने-सामने होंगी।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार