आईपीएल 2023 के 63वें मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स ने मुंबई इंडियंस को 5 रनों से हराकर प्लेऑफ की उम्मीदों को जिंदा रखा है। इस मैच में लखनऊ ने पहले बल्लेबाजी करते हुए लखनऊ की धीमी पिच पर निर्धारित 20 ओवरों में 177 रन बनाए लेकिन जब मुंबई इंडियंस की टीम इस लक्ष्य का पीछा करने उतरी तो दोनों ओपनर्स (ईशान किशन-रोहित शर्मा) ने ताबड़तोड़ शुरुआत की और पहले विकेट के लिए 90 रन जोड़ दिए। हालांकि, इन दोनों के आउट होते ही मैच एक बार फिर से पलट गया।

Advertisement

इस सीजन में शानदार लय में चल रहे मुंबई इंडियंस के स्टार बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव से फैंस को काफी उम्मीदें थी लेकिन उन्होंने भी इस मैच में निराश किया और अपना विकेट फेंककर चलते बने। सूर्या ने लखनऊ के तेज़ गेंदबाज यश ठाकुर के खिलाफ अपना पसंदीदा शॉट 'सुपला' खेलने की कोशिश की लेकिन वो चूक गए। सूर्या ने आउट होने से पहले 9 गेंदों में 7 रन बनाए।

Advertisement

सूर्या का विकेट 15वें ओवर की पहली गेंद पर देखने को मिला जब सूर्यकुमार ने 'सुपला शॉट' खेलने के लिए थोड़ा सा ऑफ स्टंप की तरफ शफल किया लेकिन गेंद उनके बल्ले से लगने के बाद विकेटों में जा लगी और वो गिरकर नीचे बैठे हुए दिखे। सूर्या को आउट करने के बाद यश ठाकुर का सेलिब्रेशन देखने लायक था। ठाकुर इतने जोश में दिखे कि जश्न के दौरान उनके गले से उनकी चेन तक निकल गई।

इस विकेट का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल भी हो रहा है। यश ठाकुर ने बेशक इस मैच में 10 की इकॉनमी से रन लुटाए लेकिन 2 विकेट लेकर उन्होंने लखनऊ को मैच जिताने में अहम योगदान दिया। यश ने 4 ओवर में 40 रन देकर 2 विकेट लिए। इस जीत के बाद लखनऊ की टीम अंक तालिका में तीसरे स्थान पर पहुंच गई है जबकि मुंबई चौथे स्थान पर खिसक गई है।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार