भारतीय बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) ने वेस्टइंडीज के खिलाफ तीसरे टी-20 इंटरनेशनल में तूफानी पारी खेलकर कई खास रिकॉर्ड बना दिया। सूर्यकुमार ने 44 गेंदों में 10 चौकों और 4 छक्कों की मदद से 83 रन की पारी खेली। यह वेस्टइंडीज में किसी भारतीय बल्लेबाज द्वारा खेली गई सबसे बड़ी व्यक्तिगत पारी है। उन्होंने अपनी पारी में 64 रन 14 गेंदों में बाउंड्रीज की मदद से बनाए। 

Advertisement

100 इंटरनेशऩल छक्के

Advertisement

सूर्यकुमार ने टी-20 इंटरनेशनल में 100 छक्के पूरे कर लिए हैं। इस आंकड़े तक पहुंचने वाले वह भारत के तीसरे और दुनिया के 13वें खिलाड़ी बन गए हैं। भारत के लिए उनके अलावा रोहित शर्मा (182) और विराट कोहली (117) ने ही यह कारनामा किया था। बतौर भारतीय सूर्यकुमार ने सबसे तेज यह मुकाम हासिल किया है। 

तोड़ा शिखर धवन का रिकॉर्ड

सूर्यकुमार भारत के लिए टी-20 इंटरनेशऩल में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में शिखर धवन को पछाड़कर चौथे स्थान पर पहुंच गए। इस पारी को मिलाकर उनके 51 मैचों की 49 पारियों में 1780 रन हो गए हैं। भारत के लिए इस फॉर्मेट रन के मामले में विराट कोहली, रोहित शर्मा और केएल राहुल ही सूर्या से आगे हैं। 

इस लिस्ट में नंबर 1

Advertisement

भारत के लिए इस फॉर्मेट में वेस्टइंडीज के खिलाफ वेस्टइंडीज में दो पचास प्लस स्कोर बनाने वाले पहले खिलाड़ी बन गए हैं। उनसे पहले विराट कोहली. रोहित शर्मा, ऋषभ पंत और तिलक वर्मा ने 1-1 पचास प्लस स्कोर बनाया है। 

गौरतलब है कि भारत ने तीसरे टी-20 में वेस्टइंडीज को 7 विकेट से हरा दिया। पांच मैचों की सीरीज में भारत की यह पहली जीत है। वेस्टइंडीज ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 5 विकेट के नुकसान पर 159 रन बनाए। इसके जवाब में भारत ने 2.1 ओवर बाकी रहते हुए 3 विकेट के नुकसान पर 164 रन बनाकर जीत हासिल की। सूर्या के अलावा तिलक वर्मा ने नाबाद 49 रन और हार्दिक पांड्या ने नाबाद 20 रन बनाए।

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार