भारतीय बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) ने बुधवार (2 नवंबर) को बांग्लादेश के खिलाफ आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप 2022 के मुकाबले में तूफानी पारी से दो खास रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए। सूर्यकुमार ने 187.50 की स्ट्राईक रेट से बल्लेबाजी करते हुए 16 गेंदों में 30 रन की पारी खेली, जिसमें उन्होंने चार चौके जड़े। 

Advertisement

धोनी-युवी का रिकॉर्ड तोड़ा

Advertisement

इस पारी को मिलाकर सूर्यकुमार यादव के इस वर्ल्ड कप 4 पारियों में 164 रन हो गए हैं। वह एक टी-20 वर्ल्ड कप में भारत के लिए नंबर 4 या उससे नीचे बल्लेबाजी करते हुए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। 

सूर्यकुमार ने इस मामले में एमएस धोनी और युवराज सिंह का रिकॉर्ड तोड़ा। धोनी ने 2007 टी-20 वर्ल्ड कप में 154 रन और युवराज ने 2009 में 153 रन बनाए थे। 

बाबर आजम से निकले आगे

एक साल में सबसे ज्यादा टी-20 इंटरनेशनल रन बनाने के मामले में पाकिस्तान के बाबर आजम को पछाड़कर सूर्यकुमार दूसरे स्थान पर पहुंच गए हैं। इस पारी को मिलाकर साल 2022 में सूर्यकुमार यादव के 965 रन हो हए हैं। वहीं बाबर ने साल 2021 में इस फॉर्मेट में 939 रन बनाए थे। 

Advertisement

पाकिस्तान के ही मोहम्मद रिजवान इस लिस्ट में पहले स्थान पर हैं। 

बता दें कि मोहम्मद रिजवान को पछाड़कर सूर्यकुमार आईसीसी टी-20 इंटरनेशनल रैंकिंग में पहले स्थान पर पहुंच गए हैं। विराट कोहली के बाद ये मुकाम हासिल करने वाले सूर्यकुमार दूसरे खिलाड़ी बन गए हैं। 

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार