श्रीलंका के खिलाफ होने वाली तीन मैचों की टी-20 इंटरनेशनल सीरीज से पहले टीम इंडिया को डबल झटका लगा है। सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) और दीपक चाहर (Deepak Chahar) चोटिल होकर इस सीरीज से बाहर हो गए हैं। सूर्यकुमार मंगलवार (22 फरवरी) को टीम के साथ लखनऊ में टीम के साथ प्रैक्टिस सेशन में देखे गए थे, लेकिन हाथ में हेयरलाइन फ्रैक्चर की वजह के चलते वह 24 फरवरी से होने वाली सीरीज में नहीं खेल पाएंगे। 

Advertisement

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने आधिकारिक बयान जारी कर इस बात की जानकारी दी। 

Advertisement

20 फरवरी को वेस्टइंडीज के खिलाफ खेले गए तीसरे टी-20 इंटरनेशनल मैच में फील्डिंग के दौरान सूर्यकुमार चोटिल हो गए थे।   सूर्यकुमार ने वेस्टइंडीज के खिलाफ टी-20 सीरीज में शानदार प्रदर्शन किया था, जिसके चलते वह प्लेयर ऑफ द सीरीज चुने गए थे। 

वहीं दीपक चाहर हैमस्ट्रिंग में चोट के कारण श्रीलंका सीरीज से बाहर हुए हैं। तीसरे टी-20 मैच के दौरान 1.5 ओवर गेंदबाजी करने के बाद चाहर चोट के कारण मैदान से बाहर चले गए थे। चोट से उभरने के लिए अब दोनों खिलाड़ी बेंगलुरु स्थित एनसीए जाएंगे।  

बीसीसीआई ने इन दोनों खिलाड़ियों के रिप्लेसमेंट के तौर पर किसी खिलाड़ी को टीम में शामिल नहीं किया है।  

भारत औऱ श्रीलंका के बीत पहला टी-20 मैच 24 फरवरी को लखनऊ में, उसके बाद 26 और 27 फरवरी को दूसरा औऱ तीसरा टी-20 धर्मशाला में खेला जाएगा। 

Advertisement

श्रीलंका के खिलाफ टी-20 सीरीज के लिए भारतीय टीम

रोहित शर्मा (कप्तान), ऋतुराज गायकवाड़, श्रेयस अय्यर, संजू सैमसन, ईशान किशन (विकेटकीपर), वेंकटेश अय्यर, दीपक चाहर, रवींद्र जडेजा, युजवेंद्र चहल, रवि बिश्नोई, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, भुवनेश्वर कुमार, हर्षल पटेल, जसप्रीत बुमराह (उप-कप्तान), आवेश खान।
 

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार