आईपीएल 2025 की तैयारी में मुंबई इंडियंस (MI) के खिलाड़ी जमकर पसीना बहा रहे हैं। मैदान पर पुरानी गलतियों को सुधारने और नई शुरुआत करने का जज़्बा साफ नजर आ रहा है। हाल ही में एक प्रैक्टिस मैच के दौरान ऐसा ही दिलचस्प नजारा देखने को मिला, जिसने सोशल मीडिया पर भी हलचल मचा दी।

Advertisement

मैच में तिलक वर्मा ने गेंदबाजी करते हुए सूर्यकुमार यादव को पवेलियन लौटाया। सूर्या ने तिलक की गेंद पर स्वीप शॉट खेलने की कोशिश की, लेकिन गेंद सीधे फील्डर के हाथों में जा पहुंची। विकेट गिरते ही तिलक वर्मा ने अपने खास अंदाज में 'बो डाउन' सेलिब्रेशन किया, जिसे देखकर खुद सूर्या भी हंस पड़े।

Advertisement

यह नजारा मैदान पर मौजूद सभी खिलाड़ियों और सपोर्ट स्टाफ के लिए मजेदार पल बन गया। एक तरफ तिलक की स्वैग से भरी बॉलिंग ने सबको इम्प्रेस किया, तो दूसरी तरफ सूर्या का का मजेदार रिएक्शन।

VIDEO:

आईपीएल 2024 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन उम्मीदों पर खरा नहीं उतरा था। टीम प्वाइंट्स टेबल में सबसे नीचे रही थी। हार्दिक पंड्या की कप्तानी में टीम ने सिर्फ 8 अंक जुटाए। लेकिन इस बार कहानी बदलने की तैयारी है।

हार्दिक पंड्या की अगुवाई में टीम में नया जोश है। रोहित शर्मा के अनुभव और टीम के बैलेंस स्क्वॉड के साथ मुंबई इंडियंस एक बार फिर खिताब की दौड़ में लौटने की कोशिश में है। प्रैक्टिस सेशन में दिख रही मेहनत और मस्ती का ये मेल इस बात का इशारा है कि टीम इस बार कुछ अलग करने के मूड में है।

Advertisement

अब देखना ये होगा कि 23 मार्च को मुंबई इंडियंस की पहली भिड़ंत किस अंदाज में होती है। लेकिन एक बात तय है, तिलक वर्मा के बॉलिंग स्वैग और सूर्या के हंसी-मजाक से ड्रेसिंग रूम का माहौल एकदम पॉजिटिव दिख रहा है।

मुंबई इंडियंस का स्क्वाड
हार्दिक पंड्या (कप्तान), जसप्रीत बुमराह, रोहित शर्मा, तिलक वर्मा, ट्रेंट बोल्ट, नमन धीर, रॉबिन मिंज, कर्ण शर्मा, रयान रिकेल्टन, दीपक चाहर, विल जैक, अश्विनी कुमार, मिशेल सेंटनर, रीस टॉपले, श्रीजीत कृष्णन, राज अंगद बावा, वेंकट सत्यनारायण राजू, बेवॉन जैकब्स, अर्जुन तेंदुलकर, विग्नेश पुथुर, सूर्यकुमार यादव।

Advertisement

लेखक के बारे में

Ankit Rana
Media Graduate | Cricket & Film Enthusiast | Sharing insights, stories, and analysis on the latest in cricket and cinema. Join me for in-depth content and engaging discussions! Read More
ताजा क्रिकेट समाचार