ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज में लगातार तीन बार शून्य बनाने वाले सूर्यकुमार यादव के लिए ये आईपीएल सीज़न काफी अहम होने वाला है। पिछले कुछ इंटरनेशनल मैच सूर्या के लिए किसी बुरे सपने से कम नहीं रहे हैं ऐसे में वो एक बार फिर से फैंस का भरोसा जीतने की कोशिश करते दिखेंगे। अगर सूर्या का बल्ला चला तो इस आईपीएल में मुंबई इंडियंस की भी बल्ले-बल्ले होना तय है।

Advertisement

हालांकि, आईपीएल शुरू होने से पहले सूर्या किसी और वजह से लाइमलाइट में हैं। मुंबई इंडियंस ने उनका एक फनी वीडियो शेयर किया है जिसमें वो अपने होटल रूम का पासवर्ड ही भूल जाते हैं और कई बार ट्राई करने के बाद आखिरी अटेम्पट में वो सही पासवर्ड लगाकर रूम में एंटर करते हैं। सूर्या का ये फनी वीडियो इस समय सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।

Advertisement

अब तक इस वीडियो को 2 लाख से भी ज्यादा लोगों ने लाइक किया है जबकि विराट कोहली ने तो कमेंट भी किया है। रॉयल चैलेंजर्स बैंगलौर के स्टार खिलाड़ी विराट कोहली ने इस वीडियो को देखकर हंसने वाला ईमोजी कमेंट किया है जिससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि वो भी इस वीडियो को देखकर खुद को हंसने से नहीं रोक पाए हैं।

फिलहाल मैदान के बाहर तो सूर्या छाए ही हुए हैं लेकिन मुंबई इंडियंस की टीम चाहेगी कि सूर्या मैदान के अंदर भी अपना जलवा दिखाएं और इस सीजन में मुंबई की नैय्या को पार लगाएं। मुंबई के लिए पिछला आईपीएल सीजन किसी बुरे सपने से कम नहीं रहा था। रोहित शर्मा की कप्तानी में मुंबई इंडियंस पहली बार अंक तालिका में सबसे आखिरी पायदान पर रही थी। ऐसे में रोहित शर्मा चाहेंगे कि पिछले सीजन की गलतियों से सीखकर उनकी टीम इस सीजन में शानदार वापसी करे।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार