भारतीय टीम के पूर्व बल्लेबाज गौतम गंभीर (Gautam Gambhir) का मानना है कि सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) में टी20 विश्व कप में भारत के लिए खेलने की वैराएटी है जो श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) के पास शायद नहीं है। सूर्यकुमार टी20 विश्व कप के लिए 15 सदस्यीय टीम में शामिल हैं जबकि अय्यर दीपक चाहर और शार्दुल ठाकुर के साथ तीन स्टैंडबाई खिलाड़ियों में हैं।

Advertisement

गंभीर ने कहा, "सूर्यकुमार अय्यर की तुलना में एक अलग क्लास के खिलाड़ी हैं। वह बहुत अधिक बहुमुखी हैं। वह बहुत अधिक अपरंपरागत भी हैं और टी20 क्रिकेट में आप ऐसे लोगों को चाहते हैं जो अपरंपरागत हों।"

Advertisement

उन्होंने कहा, "सूर्यकुमार के पास सभी शॉट हैं, खासकर नंबर 4 पर, क्योंकि कभी-कभी नंबर-4 टी20 क्रिकेट में बल्लेबाजी करने के लिए सबसे मुश्किल स्थान होता है, शायद सबसे आसान शीर्ष तीन है।"

पूर्व खिलाड़ी ने कहा, "कई बार आप मध्यक्रम पर ऐसे वक्त आते हैं जब स्कोर दो विकेट पर 130 रन होता है। आपको इस लय को बरकरार रखना पड़ता है। सूर्यकुमार दोनों प्रकार का परिवर्तन कर सकते हैं जो शायद अय्यर नहीं कर सकते।"
 

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार