खबरों का बाजार गर्म है कि रोहित शर्मा और विराट कोहली के बीच सब सही नहीं चल रहा है और अब इसी बीच मुंबई इंडियंस की तरफ से खेलने वाले शानदार बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव ने कुछ ऐसा कर दिया है जो इस बात को और पुख्ता करता है।

Advertisement

गौरतलब है कि रोहित शर्मा की कप्तानी में मुंबई ने पांचवीं बार आईपीएल का खिताब अपने नाम किया। दूसरी तरफ विराट कोहली की कप्तानी वाली रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीम को एक बार फिर निराशा झेलनी पड़ी और टीम फिर विजेता बनने से चूंक गई।

Advertisement

इसके बाद कई क्रिकेट फैंस ने इस बात को बढ़ावा दिया कि रोहित शर्मा को कम से कम भारत की टी-20 कप्तानी मिल जानी चाहिए। इसके अलावा पूर्व भारतीय ओपनिंग बल्लेबाज गौतम गंभीर का भी कुछ ऐसा ही मानना था।

वर्ल्ड कप 2019 के दौरान जब भारतीय टीम सेमीफाइनल मुकाबले में न्यूजीलैंड के हाथों हारकर बाहर हो गई थी तब भी यह खबर आई थी कि भारतीय खेमा दो हिस्सों में बंट चुका है जिसमें कुछ लोग कोहली के समर्थन में है तो वहीं कुछ रोहित शर्मा के पक्ष में है।

ये अफवाह इतनी फैल गई थी कि कप्तान विराट कोहली को खुदकर ये बोलना पड़ा कि उनके और रोहित के बीच सभी चीजें सही है।

अब सूर्यकुमार यादव ने ट्विटर पर एक ऐसे पोस्ट को लाइक कर दिया है जिसमें कोहली और ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए खिलाड़ियों का चयन करने वाले सेलेक्टर्स का मजाक उड़ाता दिखाया गया है।

Advertisement

 

गौरतलब है कि जब ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए भारतीय टीम का चुनाव हुआ तब उन्होंने एक भी क्रिकेट सीरीज के लिए रोहित के नाम पर विचार नहीं किया था और बदले में यह कहा था कि रोहित अभी चोट से परेशान है। लेकिन बीसीसीआई ने अब सुनिश्चित किया है कि रोहित भी टीम के साथ ऑस्ट्रेलिया दौरे पर जाएंगे।

Advertisement

यहां तक सूर्यकुमार और विराट कोहली के बीच भी आईपीएल के एक मैच के दौरान मैदान पर ही गहमागहमी हो गई थी।

सूर्यकुमार खुद सेलेक्टर्स से दुखी है कि आईपीएल 2020 में इतने अच्छे प्रदर्शन के बावजूद भी उनके नाम पर विचार क्यों नहीं किया गया। उन्होंने इस सीजन में मुंबई इंडियंस के लिए 480 रन बनाएं थे।

हालांकि इससे पहले चीजें और गड़बड़ होती सूर्यकुमार यादव ने अपने लाइक को वहां से हटा दिया।

Advertisement

लेखक के बारे में

Shubham Shah
Read More
ताजा क्रिकेट समाचार