सूर्यकुमार यादव क्रिकेट फील्ड के अंदर और बाहर कुछ भी करने का माद्दा रखते हैं और ये उन्होंने एक बार फिर से साबित कर दिखाया है। सूर्या ने कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ मैच से पहले एक ऐसा काम कर दिखाया जो करना बहुत मुश्किल है और वो काम है केकेआर के ऑलराउंडर सुनील नारायण को हंसाना लेकिन सूर्या ने ये भी कर दिखाया है।

Advertisement

मुंबई इंडियंस ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से एक वीडियो शेयर किया है जिसमें सूर्यकुमार यादव के साथ सुनील नारायण भी दिख रहे हैं। 14 सेकेंड के इस वीडियो में सूर्या सुनील नारायण के शतक सेलिब्रेशन की नकल करके दिखाते हैं, जिसे देखकर केकेआर का ये स्टार खिलाड़ी जोर-जोर से हंसने लगता है। ये मज़ेदार वीडियो आप नीचे देख सकते हैं।

Advertisement

नारायण इस समय आईपीएल 2024 में बल्ले और गेंद दोनों से कमाल के फॉर्म में हैं। नारायण कोलकाता के ईडन गार्डन स्टेडियम में राजस्थान के खिलाफ पहला आईपीएल शतक भी बना चुके हैं और ये शतक बनाने के बाद उन्होंने कोई भी बड़ा जश्न नहीं मनाया था और सूर्यकुमार ने बिल्कुल उन्हीं की नकल की और अब ये वीडियो फैंस को काफी पसंद भी आ रहा है।

नारायण उन गिने-चुने खिलाड़ियों में से एक हैं जिन्हें आप मैदान पर अपनी प्रतिक्रिया जाहिर करते हुए बहुत कम देखेंगे। फिर चाहे विकेट लेना हो या शतक बनाना, वो हमेशा नॉर्मल रिएक्शन ही देते हैं। नारायण ने मौजूदा आईपीएल सीजन के 9 मैचों में 182.35 की स्ट्राइक रेट और 41.33 की औसत से 372 रन बनाए हैं। जबकि गेंदबाजी करते हुए भी उन्होंने 6.86 की शानदार इकोनॉमी से 11 विकेट झटके हैं।

Also Read: Live Score

जब केकेआर एमआई के खिलाफ मैदान पर उतरेगा तो वेस्टइंडीज का स्टार अपना शानदार फॉर्म जारी रखना चाहेगा। केकेआर का लक्ष्य प्लेऑफ में जगह बनाने के करीब पहुंचना होगा क्योंकि उन्होंने अपने 9 में से 6 मैच जीते हैं और उनके खाते में 12 अंक हैं। इस बीच, एमआई टूर्नामेंट में बने रहने और अपने पिछले 10 मैचों में सिर्फ 3 जीत के साथ अपने घरेलू लाभ का फायदा उठाने की कोशिश करेगी।

Advertisement

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार