भारतीय बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) ने बुधवार (28 सितंबर) को साउथ अफ्रीका के खिलाफ तिरुवनंतपुरम के ग्रीनफील्ड इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले गए पहले टी-20 इंटरनेशनल मुकाबले में धमाकेदार अर्धशतक जड़कर इतिहास रच दिया। सूर्यकुमार ने इस फॉर्मेट में अपना आठवां अर्धशतक जड़ा और 33 गेंदों में पांच चौकों और तीन छक्कों की मदद से नाबाद 50 रन की पारी खेली। इसके साथ ही उन्होंने दो खास रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए। 

Advertisement

एक साल में सबसे ज्यादा छक्के

Advertisement

टी-20 इंटनरेशनल में एक साल में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने के मामले में सूर्यकुमार पहले नंबर पर पहुंच गए हैं। इस मुकाबले को मिलाकर उनके इस साल 45 छक्के हो गए हैं। सूर्यकुमार ने पाकिस्तान के मोहम्मद रिवजान को पीछे छोड़ा, जिन्होंने 2021 में इस फॉर्मेट में 42 छक्के जड़े थे। 

तोड़ा शिखर धवन का रिकॉर्ड

भारत के लिए एक साल में सबसे ज्यादा टी-20 इंटरनेशनल रन बनाने के मामले में भी सूर्यकुमार पहले नंबर पर पहुंच गए हैं। सूर्यकुमार के इस साल 21 पारियों में 732 रन हो गए हैं। फिलहाल यह रिकॉर्ड शिखर धवन के नाम है, जिन्होंने 2018 में 17 पारियों में 689 रन बनाए थे।

ऐसा करने वाले पहले भारतीय

Advertisement

सूर्यकुमार भारत के लिए एक साल में टी-20 इंटरनेशनल में 100 या उससे ज्यादा बाउंड्रीज (चौके और छक्के) जड़ने वाले भारत के पहले बल्लेबाज बन गए हैं।

सूर्यकुमार के अलावा ओपनिंग बल्लेबाज केएल राहुल ने भी अर्धशतक जड़ा और 56 गेंदों में दो चौकों और चार छक्कों की बदौलत नाबाद 51 रन बनाए। जिसकी बदौलत भारत ने साउथ अफ्रीका को 8 विकेट से हराकर भारत ने तीन मैचों की सीरीज 1-0 की बढ़त बना ली है। साउथ अफ्रीका ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवरों में 7 विकेट के नुकसान पर 107 रन बनाए। इसके जवाब में भारत की टीम ने 16.4 ओवरों में 2 विकेट गंवाकर ही जीत हासिल कर ली।

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार