मुंबई इंडियंस के बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव को कई मौकों पर आरसीबी के कप्तान विराट कोहली की जमकर तारीफ करते हुए देखा गया है। हालांकि, आईपीएल सीजन 13 के दौरान इन दोनों खिलाड़ियों के बीच कुछ ऐसी घटना घटी थी जिसने काफी सुर्खियां बटोरी थीं। विराट कोहली को युवा सूर्यकुमार यादव को स्लेज करते हुए देखा गया था। 

Advertisement

विराट कोहली के स्लेज करने पर सूर्यकुमार यादव ने कुछ बोला तो नहीं था लेकिन फिर भी उन्होंने विराट कोहली को घूरा था। विराट के साथ हुई इस गर्मा-गर्मी पर अब सूर्यकमार यादव ने खुलकर बातचीत की है। मुंबई इंडियंस के साथ इंस्टाग्राम लाइव पर बातचीत करते हुए सूर्यूकुमार यादव ने कहा, 'बात केवल मेरी नहीं है विराट अपने खिलाफ खेलने वाले हर बल्लेबाज के सामने ऐसे ही कठिनाई खड़ी करते हैं।'

Advertisement

सूर्यकुमार यादव ने आगे कहा, 'मुझे खुशी हुई कि विराट कोहली ने मुझे स्लेज किया। इसका मतलब था कि उन्हें पता था कि अगर मैं बैटिंग करता रहता तो मुंबई मैच जीत जाती। मैच के दौरान दोनों का एक दूसरे को घूरना माहौल की गर्मी के वजह से हुआ था। मैं कोहली का सम्मान करते हैं। मैं पिच पर शांत और चुप रहता हूं लेकिन अबू धाबी में वो माहौल के चलते हो गया था।'

बता दें कि इस वाक्ये के बाद आरसीबी के कप्तान विराट कोहली की काफी ज्यादा आलोचना हुई थी। फैंस सोशल मीडिया पर जमकर विराट कोहली को उनके एग्रेसिव रवैये के चलते ट्रोल कर रहे थे। हालांकि, मैच के बाद विराट कोहली और सूर्यकुमार यादव को साथ-साथ हंसते हुए देखा गया था।

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार