आईपीएल 2023 के 57वें मैच में मुंबई इंडियंस ने गुजरात टाइटंस को 27 रनों से हराकर प्लेऑफ की तरफ मज़बूती से कदम बढ़ा दिए हैं। इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई की टीम ने सूर्यकुमार यादव के शतक की बदौलत 218 रन बनाए लेकिन जब गुजरात की टीम इस बड़े लक्ष्य का पीछा करने उतरी तो 191 रन ही बना पाई और 27 रन से ये मैच हार गई।

Advertisement

इस मैच में शतक बनाने वाले सूर्यकुमार यादव को मैन ऑफ द मैच चुना गया और मैच खत्म होने के बाद भी उनकी तारीफ करने वालों की गिनती कम नहीं हुई। इस मैच में सूर्या ने 49 गेंदों में 103 रनों की तूफानी पारी खेली जिसमें उनके बल्ले से 11 चौके और 6 छक्के भी देखने को मिले। हमेशा की तरह इस बार भी सूर्या के बल्ले से एक से बढ़कर एक शॉट देखने को मिले लेकिन उनकी इस पारी में एक शॉट तो ऐसा था जिसे देखकर डगआउट में बैठे सचिन तेंदुलकर के होश भी उड़ गए।

Advertisement

सूर्या के बल्ले से ये शॉट 19वें ओवर में देखने को मिला जब मोहम्मद शमी के इस ओवर की दूसरी गेंद पर उन्होंने कवर की तरफ मारने वाली गेंद को थर्ड मैन के ऊपर से छक्के के लिए भेज दिया। उनका ये शट इतना गजब का था कि हर कोई बस देखता ही रह गया। वहीं, डगआउट में बैठे सचिन भी हैरान रह गए। इतना ही नहीं सचिन ने मैच के बाद ट्वीट करके भी सूर्या के इस शॉट की तारीफ की।

सचिन ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से ट्वीट करते हुए लिखा, 'सूर्यकुमार यादव ने आज शाम को आसमान रौशन कर दिया। उन्होंने अपनी पूरी पारी में कई बेहतरीन शॉट खेले लेकिन जो मेरे लिए सबसे शानदार रहा वो थर्ड मैन ऑफ की ओर शानदार छक्का था, जो उन्होंने मोहम्मद शमी के खिलाफ खेला। जिस तरह से उन्होंने बल्ले का चेहरा खोलकर एंगल बदलकर शॉट मारा, वो करना बहुत कठिन है और विश्व क्रिकेट में बहुत से बल्लेबाज उस शॉट को नहीं खेल सकते हैं।'

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार