ICC Awards 2022 की घोषणा हो चुकी है। पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम को क्रिकेटर ऑफ द ईयर के साथ ही ODI क्रिकेटर ऑफ द ईयर चुना गया है। वहीं बाबर आजम साल 2022 की ICC वनडे टीम के कप्तान भी हैं। आईसीसी ODI टीम में 2 भारतीय खिलाड़ी मोहम्मद सिराज और श्रेयस अय्यर का नाम भी शामिल है।

Advertisement

इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स को टेस्ट क्रिकेटर ऑफ द ईयर चुना गया है। वहीं आईसीसी टेस्ट टीम ऑफ द ईयर के वो कप्तान भी हैं। इस टीम में केवल एक भारतीय खिलाड़ी ऋषभ पंत का नाम शामिल है। वहीं टीम इंडिया के मिस्टर 360 डिग्री प्लेयर सूर्यकुमार यादव को टी20 क्रिकेटर ऑफ द ईयर चुना गया है। इंग्लैंड के विकेटकीपर बल्लेबाज जोस बटलर ICC टी20 टीम के कप्तान चुने गए हैं।

Advertisement

साल की बेस्ट टी20 टीम में सूर्यकुमार यादव के अलावा विराट कोहली और हार्दिक पांड्या को भी शामिल किया गया है। साउथ अफ्रीका के उभरते हुए तेज गेंदबाज मार्को जैनसन को साल 2022 का इमरजिंग प्लेयर चुना गया है। वहीं अगर महिला क्रिकेट की बात करें तो इंग्लिश खिलाड़ी नेट साइवर ने बाजी मारी है।

नेट साइवर को क्रिकेटर ऑफ द ईयर चुना गया है। ऑस्ट्रेलिया की ताहलिया मैक्गा ने ICC महिला T20I क्रिकेटर ऑफ द ईयर का पुरस्कार जीता है। भारतीय तेज गेंदबाज रेणुका सिंह ने ICC इमर्जिंग वुमेन क्रिकेटर ऑफ़ द ईयर अवार्ड जीता है। रिचर्ड इलिंगवर्थ को आईसीसी अंपायर ऑफ द ईयर चुना गया है। वहीं नेपाल के विकेटकीपर बल्लेबाज आसिफ शेख ने ICC स्पिरिट ऑफ क्रिकेट अवार्ड 2022 जीता है।

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार