सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) को न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाली दो टेस्ट मैच की सीरीज के लिए भारतीय टीम में शामिल किया जा सकता है। दो टेस्ट मैचों की सीरीज की शुरूआत 25 नवंबर से कानपुर में होगी। खबरों के अनुसार शानदार फॉर्म में चल रहे सूर्यकुमार को कीवियों के खिलाफ इस सीरीज में मौका मिलना तय माना जा रहा है। 

Advertisement

इंग्लैंड दौरे के बीच में सूर्यकुमार को भारतीय टीम में जगह मिली थी। क्वारंटीन के नियमों के चलते वह पहले दो टेस्ट में चयन के लिए उपलब्ध नहीं थे, तीसरे औऱ चौथे टेस्ट में उन्हें प्लेइंग इलेवन में मौका नहीं मिला था। 

Advertisement

एक सूत्र ने मिड डे को बताया, " सूर्यकुमार टेस्ट टीम में वापसी कर रहे हैं। वह कानपुर में भारतीय टेस्ट टीम के साथ जुड़ेंगे।” 

2010-11 में दिल्ली के खिलाफ मुंबई के लिए फर्स्ट क्लास डेब्यू करने वाले सूर्यकुमार यादव ने 77 मैचों में 44 की औसत से 5356 रन बनाए हैं, जिसमें 14 शतक औऱ 26 अर्धशतक शामिल हैं। उन्होंने अपने डेब्यू मुकाबले में ही 73 रनों की शानदार पारी खेली थी।

वही 9 टी-20 इंटरनेशनल पारियों में 34.85 की औसत से 244 रन बनाए हैं, जिसमें तीन अर्धशतक शामिल हैं। इसके अलावा उन्हें आईपीएल में मुंबई इंडियंस के लिए लगातार शानदार प्रदर्शन किया है। 
 

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार