India vs USA: भारत के कप्तान और स्टार बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) ने शनिवार (7 फरवरी) को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के मुकाबले में तूफानी पारी से धमाल मचा दिया। सूर्यकुमार ने 49 गेंदों में नाबाद 84 रन की पारी खेली, जिसमें 10 चौके और 4 छक्के जड़े। इस विजयी पारी के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।
तोड़ा विराट कोहली का रिकॉर्ड
सूर्यकुमार टी-20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा बार प्लेयर ऑफ द मैच जीतने वाले भारतीय खिलाड़ी बन गए हैं। 105वें टी-20 मैच में वह 17वीं बार यह खिताब जीते। उन्होंने इस लिस्ट में विराट कोहली को पीछे छोड़ा, जो 125 मैच में 16 बार प्लेयर ऑफ द मैच बने थे।
युवराज सिंह को छोड़ा पीछे
बतौर भारतीय टी-20 वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा बार प्लेयर ऑफ द मैच जीतने के मामले में दूसरे नंबर पर आ गए हैं। यह चौथी बार है जब उन्हें इस टूर्नामेंट के इतिहास में यह खिताब मिला है और इस लिस्ट में उन्होंने पूर्व ऑलराउंडर युवराज सिंह को पीछे छोड़ा।
रोहित शर्मा की बराबरी
बतौर भारतीय कप्तान टी-20 वर्ल्ड कप में प्लेयर ऑफ द मैच जीतने वाले दूसरे भारतीय बन गए हैं। इससे पहले 2024 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ रोहित शर्मा ने यह कमाल किया था।
Also Read: LIVE Cricket Score
गौरतलब है कि इस मुकाबले में भारत ने अमेरिका को 29 रन से हरा दिया। पहले बल्लेबाजी का न्यौता मिलने के बाद भारत ने 9 विकेट के नुकसान पर 161 रन बनाए।
जिसके जवाब में अमेरिका की टीम 8 विकेट गवाकर 132 रन बना सकी। भारत के लिए गेंदबाजी में मोहम्मद सिराज ने 3 विकेट, अक्षर पटेल,अर्शदीप सिंह ने 2-2 विकेट और वरूण चक्रवर्ती ने 1 विकेट लिया।