सोशल मीडिया पर इस समय जसप्रीत बुमराह की शादी को लेकर अफवाहें थमने का नाम नहीं ले रही हैं। अब सोशल मीडिया की मानें तो भारतीय स्टार गेंदबाज़  मशहूर स्पोर्टस एंकर संजना गणेशन के साथ गोवा में शादी करने वाले हैं। लेकिन इसी बीच मुंबई इंडियंस के स्टार बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव का एक ट्वीट वायरल हो रहा है।

Advertisement

यादव के इस ट्वीट को देखकर फैंस कह रहे हैं कि क्या सूर्यकुमार यादव को पहले से ही पता था कि बुमराह की शादी संजना से होने वाली है। दरअसल, सितंबर 2020 के दौरान, गणेशन ने एक तस्वीर साझा की थी, जिसमें वो संयुक्त अरब अमीरात में घटित हुए इंडियन प्रीमियर लीग के 13 वें सीज़न की घोषणा से काफी खुश थी।

Advertisement

उन्होंने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से ट्वीट करते हुए लिखा था, "सभी मुस्कुरा रहे हैं क्योंकि यह दो दिनों में शुरू होने वाला है!" संजना के इस ट्वीट का जवाब देते हुए SKY ने एक मज़ेदार कमैंट किया। सूर्यकुमार यादव ने संजना की पोस्ट पर कमैंट करते हुए लिखा कि वो इस सीज़न में किस टीम का समर्थन करने वाली हैं।

सूर्यकुमार यादव के इस वायरल हो रहे ट्वीट को देखकर फैंस सोशल मीडिया पर ये अंदाजा लगा रहे हैं कि क्यो मुंबई इंडियंंस के इस स्टार बल्लेबाज़ को पहले से ही पता था कि संजना और बुमराह शादी करने वाले हैं। आइए देखते हैं कि फैंस किस तरह से रिएक्शन दे रहे हैं।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार