क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (सीए) ने पुष्टि की है कि भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच जारी चार मैचों की टेस्ट सीरीज का तीसरा टेस्ट मैच तय कार्यक्रम के अनुसार, सात जनवरी से सिडनी क्रिकेट ग्राउंड (एससीजी) पर ही खेला जाएगा। सीए हर साल क्रिसमस के अगले दिन मेलबर्न में बॉक्सिंग डे टेस्ट और नए साल के बाद सिडनी में न्यू ईयर टेस्ट मैच का आयोजन करता है, जिसे पिंक टेस्ट भी कहा जाता है।

Advertisement

ऑस्ट्रेलिया में साल का अंतिम टेस्ट मेलबर्न में और साल का पहला टेस्ट सिडनी में खेलने की परंपरा रही है। लेकिन इस बार सिडनी में कोरोना के कारण ऐसी खबरें आई थीं कि इस साल आस्ट्रेलियाई टीम मेलबर्न में ही पिंक टेस्ट मैच खेलेगी।

Advertisement

लेकिन अब क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने साफ कर दिया है कि न्यू ईयर टेस्ट पहले से तय कार्यक्रम के मुताबिक, सिडनी में पिंक टेस्ट मैच खेला जाएगा।

सीए के अंतरिम सीईओ निक हॉकले ने कहा, "कोविड-19 महामारी के बीच कई चुनौतियों के बावजूद मुझे यह बताते हुए खुशी है कि क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया पुरुष अंतर्राष्ट्रीय सीरीज का आयोजन पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार कराने की राह पर है।"

उन्होंने कहा, "सिडनी में स्वास्थ्य की स्थिति के आकलन को लेकर पिछले हफ्ते हमने नियमित रूप से बैठकें कीं और देशभर में सीमा पर पाबंदियों को लेकर इसके असर पर चर्चा की। हमें उम्मीद है कि यह मैच और ब्रिसबेन में चौथा टेस्ट, दोनों सुरक्षित और सफल तरीके से खेले जाएंगे।"

पिंक टेस्ट के नाम से होने वाला तीसरा टेस्ट कैंसर के खिलाफ काम कर रहे मैक्ग्रा फाउंडेशन के लिए धन जुटाने का काम करेगा। यह संस्था ऑस्ट्रेलिया के पूर्व तेज गेंदबाज ग्लैन मैक्ग्रा का है। मैक्ग्रा फाउंडेशन एक चैरिटी संस्था है, जो स्तन कैंसर के मरीजों की सहायता करती है।

Advertisement

मैक्ग्रा फाउंडेशन के संस्थापक और अध्यक्ष मैक्ग्रा ने कहा, "हम रोमांचित हैं कि पिंक टेस्ट का आयोजन एससीजी पर ही होगा। यह पिंक टेस्ट का घर है और पिछले 12 साल में एससीजी पर मौजूद दर्शकों के जज्बे और सहयोग ने पिंक टेस्ट में बड़ी भूमिका निभाई है।"

भारतीय क्रिकेट टीम ने मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड (एमसीजी) पर खेले गए दूसरे टेस्ट मैच में आस्ट्रेलिया को 8 विकेट से हराकर चार मैचों की सीरीज में 1-1 की बराबरी कर ली है।

मैच के चौथे दिन मंगलवार को मेजबान आस्ट्रेलिया की दूसरी पारी 200 रनों पर समेटने के बाद भारत को जीत के लिए 70 रनों का लक्ष्य मिला था, जिसे उसने 2 विकेट गंवाकर 15.5 ओवरों में हासिल कर लिया।
 

Advertisement

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार