न्यूजीलैंड महिला क्रिकेट टीम की स्टार ऑलराउंडर और सूजी बेट्स (Suzie Bates) ने रविवार (20 अक्टूबर) को साउथ अफ्रीका महिला टीम के खिलाफ दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में हुए महिला टी-20 वर्ल्ड कप 2024 के फाइनल मुकाबले में मैदान पर उतरते ही खास वर्ल्ड रिकॉर्ड बना दिया। बेट्स  इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा मैच खेलने वाली महिला क्रिकेटर बन गई हैं, तीनों फॉर्मेट को मिलाकर यह उनके करियर का यह 334वां मुकाबला था। 

Advertisement

बेट्स ने इस लिस्ट में पूर्व भारतीय कप्तान मिताली राज को पीछे छोड़ा, जिन्होंने भारत के लिए इंटरनेशनल क्रिकेट में 333 मैच खेले थे। 322 मैच के साथ एलिसा पेरी तीसरे और 316 मैच के साथ हरमनप्रीत कौर चौथे नंबर पर हैं। 

Advertisement

इसके अलावा वह महिला टी-20 वर्ल्ड कप जीतने वाली सबसे ज्यादा उम्र की खिलाड़ी बन गई हैं। उन्होंने 37 साल 34 दिन की उम्र में यह कारनामा किया है।
बेट्स ने फाइनल मुकाबले में अपने बल्ले से भी अहम योगदान दिया और 32 रन की ताबड़तोड़ पारी खेली। बता दें कि रनों के मामले में वह टी-20 इंटरनेशनल इतिहास की सबसे सफल खिलाड़ी हैं। उन्होंने 171 मैच की 168 पारियों में 4584 रन बनाए हैं। 

गौरतलब है कि फाइनल मुकाबले में पहले बल्लेबाजी का न्यौता मिलने के बाद न्यूजीलैंड ने 5 विकेट के नुकसान पर 158 रन का विशाल स्कोर बनाया। जिसमें बेट्स के अलावा अमेलिया केर 43 रन और ब्रूकी हैलीडे ने 38 रन की पारी खेली।

इसके जवाब में साउथ अफ्रीका की टीम निर्धारित ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 126 रन ही बनाई पाई। कप्तान लौरा वोल्वार्ड्ट ने 27 गेंदों में 33 रन बनाए, लेकिन कोई और योगदान नहीं दे पाया। 

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार