15 जनवरी 2022 एक ऐसी तारीख जिसे भारतीय फैंस कभी याद नहीं रखना चाहेंगे क्योंकि ये वही तारीख है जब विराट कोहली ने भारतीय टेस्ट टीम की कप्तानी छोड़कर पूरी दुनिया को चौंका दिया। उनके इस धमाके ने क्रिकेट फैंस को काफी निराश किया जबकि कई फैंस अभी भी वजह जानना चाहते हैं कि उन्होंने ऐसा क्यों किया।
हालांकि, जब ये खबर एकदम से पता चली तो दिग्गजों ने विराट को उनके कप्तानी के सफल करियर को लेकर बधाई देनी शुरू कर दी और इसी कड़ी में अब, स्विगी ने भी विराट को एक स्पेशल अंदाज़ में Tribute दिया है। दरअसल, कुछ समय पहले गौरव कपूर द्वारा होस्ट किए गए शो ब्रेकफास्ट विद चैंपियंस में विराट ने कहा था कि उन्हें दिल्ली में राम के छोले भटूरे खाना काफी पसंद है और अब स्विगी ने कुछ इसी तरह उनको ट्रिब्यूट दिया है।
स्विगी ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से ट्वीट करते हुए लिखा, “हमें 7 साल तक सफेद जर्सी में ब्लूज़ से प्यार करने के लिए धन्यवाद, किंग कोहली। आज हम थोड़े प्याज, हरी चटनी, गाजर और मिर्च के अचार के साथ राम के छोले भटूरे खाएंगे।”
ये तो था स्विगी का ट्रिब्यूट देने का अंदाज़, लेकिन सोशल मीडिया पर फैंस ना सिर्फ कोहली को सलाम कर रहे हैं बल्कि बीसीसीआई की भी जमकर क्लास लगा रहे हैं और बीसीसीआई प्रेज़िडेंट सौरव गांगुली पर भी निशाना साध रहे हैं।