मलेशिया के तेज गेंदबाज सयाजरुल इद्रुस (Syazrul Idrus) एक टी-20 इंटरनेशनल में 7 विकेट लेने वाले दुनिया के पहले क्रिकेटर बन गए हैं। चीन के खिलाफ बुधवार (26 जुलाई) को क्वालालंपुर में खेले गए टी-20 वर्ल्ड कप एशिया बी क्वालीफायर के मुकाबले में सयाजरुल ने यह कारनामा किया। सयाजरुल ने अपने कोटे के चार ओवर में सिर्फ 8 रन देकर 7 विकेट हासिल किए। उन्होंने सभी खिलाड़ियों को बोल्ड किया। 

Advertisement

पुरुष टी-20 इंटरनेशनल में बेस्ट प्रदर्शन के मामले में उन्होंने नाइजीरिया के पीटर अहो का रिकॉर्ड तोड़ा, जिन्होंने 2021 में सेरा लिओन के खिलाफ 5 रन देकर 6 विकेट लिए थे। पूर्ण सदस्य देशों में बेस्ट गेंदबाजी प्रदर्शन का रिकॉर्ड भारत के दीपक चाहर के नाम है। चाहर ने 2019 में बांग्लादेश के खिलाफ 7 रन देकर 6 विकेट लिए थे। 

Advertisement

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी चीन की टीम का स्कोर चार ओवर के बाद बिना किसी नुकसान के 12 रन था। सयाजरुल पारी का पांचवां ओवर करने आए और उन्होंने चार विकेट चटकाए। सयाजरुल के कोटे के चार ओवर जब खत्म हुए तब चीन का स्कोर 9 ओवर के बाद 9 विकेट के नुकसान पर 20 रन था। जिसके बाद चीन 11.2 ओवर में 23 रनों पर ऑलआउट हो गई। 

इसके जवाब में मलेशिया ने 4.5 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर 24 रन बनाकर जीत हासिल कर ली। जिसमें वीरनदीप सिंह ने 14 गेंदों में दो चौके और एक छक्के की मदद से नाबाद 19 रन की पारी खेली। 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार