बिग बैश लीग फ्रेंचाइजी सिडनी थंडर ने BBL के आने वाले सीजन से पहले एक बड़ा ऐलान किया है। फ्रेंचाईजी ने इंग्लैंड के पूर्व क्रिकेटर एंड्रयू फ्लिंटॉफ को टीम का नया हेड कोच नियुक्त करने की घोषणा की है। फ्लिंटॉफ आगामी सीजन से पहले ट्रेवर बेलिस की जगह लेंगे। फ्लिंटॉफ इससे पहले 'द हंड्रेड' टूर्नामेंट में नॉर्दर्न सुपरचार्जर्स के साथ जुड़े हुए थे और अब BBL में कोचिंग की ये भूमिका उनका पहला विदेशी असाइनमेंट होगा।

Advertisement

दिलचस्प बात ये है कि नॉर्दर्न सुपरचार्जर्स के हेड कोच बनने के बाद, फ्लिंटॉफ ने टीम को पॉइंट्स टेबल में सबसे नीचे से उठाकर टॉप-4 में दो बार जगह दिलाई। ये पूर्व ऑलराउंडर इंग्लैंड लायंस के हालिया दौरों पर भी कोच थे। फ्लिंटॉफ फिलहाल दो साल के लिए सिडनी थंडर के साथ रहेंगे और खबरों के मुताबिक, उन्होंने शेन वॉटसन और डैन क्रिश्चियन जैसे दिग्गजों को पीछे छोड़कर ये भूमिका हासिल की है।

Advertisement

सिडनी थंडर के नए हेड कोच नियुक्त होने के बाद, फ्लिंटॉफ ने मीडिया के सामने आकर बताया कि वो काम शुरू करने के लिए कितने उत्साहित हैं। फ्लिंटॉफ ने कहा, "मैं वहां जाकर काम शुरू करने का बेसब्री से इंतजार कर रहा हूं। मैं इस मौके को बहुत ही सकारात्मक नजरिए से देख रहा हूं। जब आप फ्रेंचाइजी, खिलाड़ियों और मिलने वाले समर्थन को देखते हैं, तो मुझे लगता है कि यहां कुछ बहुत बड़ा और शानदार खड़ा करने की पूरी संभावना है।"

Also Read: LIVE Cricket Score

सिडनी थंडर को फ्लिंटॉफ के आने से काफी उम्मीदें होंगी, क्योंकि BBL 2025-26 सीजन में टीम का प्रदर्शन बेहद निराशाजनक रहा था। टीम टूर्नामेंट के नॉकआउट चरणों में जगह बनाने में नाकाम रही और पॉइंट्स टेबल में सबसे आखिरी स्थान पर रही। खेले गए 10 मैचों में से टीम सिर्फ दो मैच जीत पाई, जबकि बाकी आठ मैचों में उसे हार का सामना करना पड़ा। ऐसे में ये देखना दिलचस्प होगा कि क्या फ्लिंटॉफ की एंट्री से टीम की किस्मत बदलती है या नहीं।

लेखक के बारे में

Shubham Sharma
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार