Sydney Thunder vs Brisbane Heat: भारतीय महिला क्रिकेट टीम की सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना महिला बिग बैश लीग में शिरकत करते हुए नजर आ रही हैं। सिडनी थंडर की तरफ से खेलते हुए उन्होंने अपने बल्ले से काफी प्रभावित किया है। ब्रिसबेन हीट के खिलाफ खेले गए मुकाबले में ऐसा ही कुछ देखने को मिला जब उन्होंने टीम इंडिया के बल्लेबाज रॉबिन उथप्पा की याद दिला दी।

Advertisement

स्मृति मंधाना ने 6 वें ओवर की पांचवी गेंद पर रॉबिन उथप्पा के अंदाज में पिच पर टहलकर चौका लगा दिया। स्मृति मंधाना के पास इस शॉट को खेलने के लिए काफी वक्त था और वो बिंदास पिच पर 4-5 कदम आगे बढ़ी और चौका जड़ दिया। रॉबिन उथप्पा भी ठीक इसी तरह के शॉट लगाने के लिए जाने जाते थे।

Advertisement

वहीं इस चौके को लगाने के बाद स्मृति मंधाना का रिएक्शन देखने लायक था। उनके चेहरे पर हल्की सी हंसी थी जो दर्शा रही थी कि वो गजब की फॉर्म में हैं। वहीं अगर इस मुकाबले की बात करें तो स्मृति मंधाना ने 24 गेंदों पर 6 चौके और 1 छक्के की मदद से 37 रनों की पारी खेली थी।

स्मृति मंधाना का यह एफर्ट काम ना आया और उनकी टीम मुकाबले को हार गई। सिडनी थंडर की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 7 विकेट के नुकसान पर 143 रन बनाए थे। जवाब में ब्रिसबेन हीट की टीम ने 18.2 ओवर में इस लक्ष्य को 5 विकेट शेष रहते प्राप्त कर लिया।

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार