केदार जाधव के 84 और नौशाद शेख के 78 रनों की नाबाद पारियों के दम पर महाराष्ट्र ने मंगलवार को एफबी कॉलोनी ग्राउंड में खेले गए सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी टी-20 टूर्नामेंट के एलीट ग्रुप-सी मैच में छत्तीसगढ़ को आठ विकेट से हरा दिया।

Advertisement

महाराष्ट्र की दो मैचों में यह पहली जीत है और टीम दो अंकों के साथ तीसरे नंबर पर है। छत्तीसगढ़ को लगातार दूसरी हार मिली है।छत्तीसगढ़ ने पहले बल्लेबाजी करते हुए पांच विकेट पर 192 रन का विशाल स्कोर बनाया। टीम के लिए शशांक चंद्राकर ने 44, ऋषभ तिवारी ने 44, कप्तान हरप्रीत सिंह ने 42 और शशांक सिंह ने नाबाद 24 रन बनाए।  Syed Mushtaq Ali Trohy: Maharashtra vs Chattisgarh Scorecard

Advertisement

महाराष्ट्र की ओर से मनोज इंगले ने दो और मुकेश चौधरी, शमशुजामा काजी और अजीम केजी ने एक-एक विकेट लिए।

महाराष्ट्र ने 193 रनों के लक्ष्य को निर्धारित 20 ओवर में दो विकेट खोकर हासिल कर लिया। टीम के लिए जाधव ने 45 गेंदों पर पांच चौके और इतने ही छक्के, जबकि शेख ने 44 गेंदों पर 10 चौके और दो छक्के लगाए।

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार