कप्तान आशुतोष अमन और सचिन कुमार के तीन-तीन विकेटों की मदद से बिहार ने सोमवार को यहां खेले गए सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी टी-20 टूर्नामेंट के प्लेट ग्रुप मैच में अरुणाचल प्रदेश को 18 रनों से हरा दिया।

Advertisement

बिहार ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 122 रन का स्कोर बनाया। टीम के लिए मोहम्मद रहमतुल्लाह ने 24, जी गानी ने 21, सचिन कुमार ने 19 और बाबुल कुमार ने 15 रन बनाए। अरुणाचल प्रदेश की ओर से मानव पाटिल ने सर्वाधिक चार विकेट लिए। Syed Mushtaq Ali Trophy: Bihar vs Arunachal Pradesh Scorecard

Advertisement

बिहार से मिले 123 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी अरुणाचल प्रदेश की टीम नौ विकेट पर 104 रन ही बना सकी। टीम के लिए कुमार एन और नजीब सैयद ने 23-23 रन बनाए। कप्तान नीलम ओबी ने 20 रनों का योगदान दिया।

बिहार की ओर से कप्तान आशुतोष अमन और सचिन कुमार के तीन-तीन विकेटों के अलावा अमोद यादव और समद कादरी को एक-एक विकेट मिला।

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार