कप्तान आशुष अमन के चार विकेटों के बाद मंगल महरौर के अर्धशतक की मदद से बिहार ने बुधवार को यहां खेले गए सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी टी-20 टूर्नामेंट के प्लेट ग्रुप मैच में सिक्किम को आठ विकेट से हरा दिया।

Advertisement

बिहार की सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी टी-20 टूर्नामेंट 2021 सीजन में दो मैचों में यह लगातार दूसरी जीत है और टीम आठ अंकों के साथ अपने ग्रुप तालिका में टॉप पर है। सिक्किम की दो मैचों में यह पहली हार है और टीम पांचवें नंबर पर है।

Advertisement

सिक्किम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए आठ विकेट पर 110 रन का स्कोर बनाया। टीम के लिए वरुण सूद ने 28, निलेश लामिछाने ने 24 और आशीष थापा ने 22 रन बनाए। Syed Mushtaq Ali Trophy: Bihar vs Sikkim Scorecard

बिहार की ओर से कप्तान आशुतोष अमन ने सर्वाधिक चार विकेट लिए। उनके अलावा अमोद यादव ने दो विकेट लिए।

बिहार ने 111 रनों के लक्ष्य को 19.1 ओवर में दो विकेट खोकर हासिल कर लिया। टीम के लिए मंगल ने 46 गेंदों पर पांच चौके और तीन छक्के जबकि शाशीम राठौर ने 38 और सचिन कुमार ने नाबाद 15 रन बनाए।

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार