चेतन बिष्ट और श्रीकांत मुंडे के नाबाद अर्धशतकों की मदद से नागालैंड ने बुधवार को श्री रामच्रंदन मेडिकल कॉलेज ग्राउंड पर खेले गए सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी टी-20 टूर्नामेंट के प्लेट ग्रुप मैच में अरुणाचल प्रदेश को नौ विकेट से हरा दिया।

Advertisement

नागालैंड की सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी टी-20 टूर्नामेंट 2021 सीजन में दो मैचों में यह पहली जीत है और टीम छह अंकों के साथ अपने ग्रुप में तालिका में तीसरे नंबर पर है। अरुणाचल प्रदेश की दो मैचों में लगातार दूसरी हार है।

Advertisement

अरुणाचल प्रदेश ने पहले बल्लेबाजी करते हुए सात विकेट पर 145 रन का स्कोर बनाया। टीम के लिए तेची डोरिया ने 36, आर दलाल और अखिलेश साहनी ने 31-31 जबकि नजीब सैयद ने 24 रन बनाए। Syed Mushtaq Ali Trophy: Nagaland vs Arunachal Pradesh Scorecard

नागालैंड की ओर से नागो चिशी, एस मुंडे और के केन्से ने एक-एक विकेट लिए।

नागालैंड ने 146 रनों के लक्ष्य को 15.5 ओवर में एक विकेट खोकर हासिल कर लिया। टीम के लिए बिष्ट ने 37 गेंदों पर तीन चौके और इतने ही छक्के जबकि मुंडे ने 47 गेंदों पर 10 चौके और एक छक्का लगाया।

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार