सौराष्ट्र ने सोमवार को यहां होल्कर क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी टी-20 टूर्नामेंट के एलीट ग्रुप-डी मैच में सर्विसेस को तीन विकेट से हरा दिया।

Advertisement

सर्विसेस ने पहले बल्लेबाजी करते हुए चार विकेट पर 163 रन का स्कोर बनाया। टीम के लिए जी राहुल सिंह ने 40 गेंदों पर आठ चौकों और चार छक्कों की मदद से 76 रनों की नाबाद पारी खेली। उनके अलावा रवि चौहान ने 33 और लखन सिंह ने 17 रन बनाए।  Syed Mushtaq Ali Trophy: Saurashtra vs Services Scorecard

Advertisement

सौराष्ट्र के लिए कप्तान जयदेव उनादकट, चेतन सकारिया और ए बरोट ने एक-एक विकेट लिए।

सौराष्ट्र ने 164 रनों के लक्ष्य को पांच गेंद शेष रहते सात विकेट खोकर हासिल कर लिया। टीम की ओर से चिराग जानी ने नाबाद 34, अर्पित वस्वदा ने 34, हार्विक देसाई ने 22, एवी बरोट ने 24 और विश्वराज जडेजा ने 23 रन बनाए।

सर्विसेस की ओर से वरुण चौधरी ने तीन, पुलकित नारंग ने दो और दिवेश पठानिया तथा मोहित कुमार ने एक-एक विकेट लिया।

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार