शिवम भांबरी के 75 रनों के दम पर चंडीगढ़ ने रविवार को यहां गुरू नानक कॉलेज ग्राउंड पर खेले गए सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी टी-20 टूर्नामेंट के प्लेट ग्रुप मैच में सिक्किम को 131 रनों से करारी शिकस्त दी।

Advertisement

चंडीगढ़ की चार मैचों में यह लगातार तीसरी जीत है और टीम 14 अंकों के साथ प्लेट ग्रुप में दूसरे नंबर पर है। मिजोरम को चार मैचों में तीसरी हार झेलनी पड़ी है।

Advertisement

चंडीगढ़ ने पहले बल्लेबाजी करते हुए छह विकेट पर 204 रन का विशाल स्कोर बनाया। टीम के लिए भांबरी ने 46 गेंदों पर नौ चौके और दो छक्के लगाए। उनके अलावा बिपुल शर्मा ने 42 और गुरिंदर सिंह ने 22 रनों का योगदान दिया।  Syed Mushtaq Ali Trophy: Chandigarh vs Sikkim Scorecard

सिक्किम की ओर से वरूण सूद, पी तमांग और नीतेश गुप्त ने दो-दो विकेट लिए।

चंडीगढ़ से मिले 205 रनों के लक्ष्य के जवाब में सिक्किम की टीम निर्धारित 20 ओवर में चार विकेट पर 73 रन ही बना सकी। टीम के लिए वरूण सूद ने नााबद 34 और तमांग ने 10 रन बनाए।

चंडीगढ़ के लिए बिपुल ने दो और गुरिंदर तथा बी लाथर ने एक-एक विकेट लिया।

Advertisement

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार