Syed Mushtaq Ali Trophy: भारत के तेज गेंदबाज एस. श्रीसंत ने क्रिकेट के मैदान पर वापसी कर ली है। आगामी सैयद मुश्ताक अली टी 20 ट्रॉफी में वह केरल की टीम से खेलते हुए नजर आएंगे। इस टूर्नामेंट से पहले श्रीसंत ने वार्मअप गेम में शिरकत की। वार्मअप गेम में गेंदबाजी के दौरान श्रीसंत लय में नजर आए।

Advertisement

श्रीसंत की गेंदबाजी का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। श्रीसंत गेंदबाजी करते हुए पूरे फिट तो नजर आ ही रहे  हैं इसके साथ ही वह अपने पुराने तेवर में भी दिख रहे हैं। श्रीसंत पूरे जोश के साथ गेंदबाजी कर रहे हैं जो उनके चेहरे पर साफ झलक रहा है। वार्मअप मैच के दौरान भी श्रीसंत विकेट लेने के बाद उसी अंदाज में जश्न मना रहे हैं जैसा वो आमतौर पर किया करते थे।

Advertisement

बता दें कि सैयद मुश्ताक अली टी 20 ट्रॉफी 10 जनवरी से शुरू होने वाली है। संजू सैमसन केरल की टीम का नेतृत्व करते हुए नजर आएंगे वहीं सचिन बेबी को उप-कप्तान बनाया गया है। 

श्रीसंत, सैमसन और बेबी के अलावा केरल की टीम में बसिल थम्पी, जलज सक्सेना, रॉबिन उथप्पा, विष्णु विनोद, सलमान निज़ार, निधेश एम डी और आसिफ के एम आसिफ शामिल हैं।

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार