गुजरात ने मंगलवार को मोती बाग स्टेडियम में खेले गए सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी टी-20 टूर्नामेंट के एलीट ग्रुप-सी मैच के अपने दूसरे मैच में उत्तराखंड को 73 रनों से हर दिया। गुजरात की दो मैचों में यह लगातार दूसरी जीत है और टीम अब आठ अंकों के साथ तालिका में टॉप पर है। उत्तराखंड की यह लगातार दूसरी हार है।

Advertisement

गुजरात ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में पांच विकेट पर 172 रन का स्कोर बनाया। टीम के लिए पांचाल ने 46 और सी गांधी ने नाबाद 38 रन बनाए। उनके अलावा रिपल पटेल ने 20 गेंदों पर तीन चौके और इतने ही छक्कों की मदद से नाबाद 41 रन बनाए। Syed Mushtaq Ali Trophy: Uttarakhand vs Gujrat Scorecard

Advertisement

उत्तराखंड की ओर से कप्तान अब्दुल्लाह और डी ने दो-दो विकेट लिए।

173 रनों के लक्ष्य के जवाब में उत्तराखंड की टीम निर्धारित 20 ओवर में आठ विकेट पर 98 रन ही बना सकी। टीम के लिए जय गोकुल बिस्टा ने 26, कर्ण वीर कौशल ने 25 और डी नेगी ने 16 रन बनाए।

गुजरात की ओर से पीयूष चावला ने तीन, ए. नागवासवाला ने दो विकेट लिए।
 

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार