DC vs RCB: दिल्ली कैपिटल्स को सोमवार (27 अप्रैल) को अपने होम ग्राउंड पर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के हाथों 9 विकेट से करारी हार का सामना करना पड़ा। दिल्ली के खाते में एकमात्र विकेट आया जैकेब बेथेल (Jacob Bethell) का,जो टी नटराजन (T Natarajan) की बेहतरीन कैच के चलते आउट हुए। 

Advertisement

पारी का तीसरा ओवर डालने आए काइल जैमीसन और पांचवीं गेंद पर बेथेल ने स्टेप आउट करते हुए ऑफ स्टंप के बाहर फुलर गेंद को बड़े शॉट के लिए हवा में खेला। बैट के निचले हिस्से से लगकर गेंद सीधे हवा में खड़ी हो गई। नटराजन मिड-ऑन से पीछे की ओर दौड़ते हुए दोनों हाथों से बेहतरीन कैच पकड़ी।

Advertisement

उनकी गति उन्हें बाउंड्री कुशन के करीब ले जा रही है। लेकिन बड़ी ही कुशलता से उन्होंने खुद को कुशन से टकराने से बचाया। 

हालांकि थर्ड अंपायने उनकी कैच को चैक किया और रिप्ले के बाद बेथेल को पवेलियन लौटना पड़ा। बेथेल ने 11 गेंदों में 20 रन बनाए, जिसमें एक चौका और दो छक्के जड़े। 

गौरतलब है कि इस मुकाबले में आरसीबी ने दिल्ली को 9 विकेट से हरा दिया।  पहले बल्लेबाजी का न्यौता मिलने के बाद दिल्ली 16.3 ओवर में 75 रन पर ऑलआउट हो गई। एक समय स्कोर 8 रन पर 6 विकेट था लेकिन निचले क्रम में अभिषेक पोरेल (30 रन) की पारी ने टीम  को सबसे कम स्कोर सिमटने से बचा लिया। 

आरसीबी के लिए जोश हेजलवुड ने 4 विकेट, भुवनेश्ववर कुमार ने 3 विकेट,  सुयश शर्मा,क्रुणाल पांड्या औऱ रसिख सलाम डार ने 1-1 विकेट  लिया। 

Also Read: LIVE Cricket Score
Advertisement

जवाब में आरसीबी ने 6.3 ओवर मे ही 1 विकेट  के नुकसान पर जीत हासिल कर लिया। कोहली के अलावा देवदत्त पडिक्कल ने नाबाद 34 रन बनाए।
 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार