Somerset vs Lancashire: लियाम लिविंगस्टोन (Liam Livingstone) लंबे-लंबे छक्के मारने के लिए जाने जाते हैं। इस बीच T20 ब्लास्ट 2021 में खेले गए मुकाबले में एक बार फिर लियाम लिविंगस्टोन ने अपने चिर-परिचित अंदाज में बल्लेबाजी की है। लंकाशायर के लिए ओपनिंग करने आए लियाम लिविंगस्टोन ने 10 गेंदों में ही 25 रन ठोक डाले।

Advertisement

लियाम लिविंगस्टोन ने अपनी इस छोटी मगर आतिशी पारी में 3 गगनचुंबी छक्के लगाए। वहीं इस मैच में लियाम लिविंगस्टोन द्वारा लगाया गया एक हाथ से छ्क्का काफी चर्चा में रहा। लियाम लिविंगस्टोन ने ब्रुक्स द्वारा फेंके जा रहे पहले ही ओवर की चौथी गेंद पर लेग साइड की दिशा में छक्का लगाया।

Advertisement

लियाम लिविंगस्टोन के इस छक्के को देखकर ऐसा लगा कि उन्हें इस शॉट को खेलने में बिल्कुल भी तकलीफ नहीं हुई। वहीं एक पल को देखने वालों को ऐसा लगा कि शायद उन्होंने गलत शॉट खेल दिया है क्योंकि इस छक्के को लगाने में उन्होंने एक हाथ के ताकत का इस्तेमाल किया था। लेकिन, लियाम लिविंगस्टोन का एक ही हाथ इस छ्क्के को लगाने के लिए काफी निकला और गेंद सीमा रेखा पार कर गई।

वहीं अगर मैच की बात करें तो लंकाशायर की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवरों में 9 विकेट के नुकसान पर 184 रन बनाए थे। लंकाशायर के कप्तान डेन विलास ने सर्वाधिक 42 रनों की पारी खेली। जवाब में सोमरसेट की टीम ने इस लक्ष्य को 18.1 ओवर में 7 विकेट शेष रहते प्राप्त कर लिया। 

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार