भारतीय टीम के हरफनमौला खिलाड़ी शिवम दुबे (Shivam Dube) ने बीते समय में शानदार क्रिकेट खेला है। दुबे अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज में इंडियन टीम के टॉप रन स्कोरर हैं और वो अब तक दो मैचों में 170 से ज्यादा की स्ट्राइक रेट से 123 रन ठोक चुके हैं। इतना ही नहीं, कप्तान रोहित (Rohit Sharma) ने जब-जब दुबे को गेंद सौंपी है तब-तब उन्होंने टीम को विकेट चटकाकर भी दिये हैं। ऐसे में अब फैंस के मन में ये सवाल है कि क्या शिवम दुबे चोटिल खिलाड़ी हार्दिक पांड्या की रिप्लेसमेंट बन सकते हैं या नहीं।

Advertisement

अगर आपके मन में भी ये सवाल है तो आपको बता दें कि बीते समय में शिवम दुबे का एक नया अवतार देखने को मिला है। इतना ही नहीं, साल 2021 के बाद से अगर हार्दिक और शिवम के टी20 आंकड़ों की तुलना करें तो कहीं ना कहीं वो हार्दिक से काफी ज्यादा आगे नजर आ रहे हैं।

 
Advertisement

हार्दिक पर भारी है शिवम दुबे 2.0

गौरतलब है कि हार्दिक पांड्या ने साल 2021 के बाद से अब तक कुल 84 टी20 मुकाबले खेले हैं जिसके दौरान उन्होंने 30.47 की औसत और 133 की स्ट्राइक रेट से 1920 रन बनाए हैं। इस दौरान हार्दिक ने 77 छक्के ठोके हैं। 

वहीं दूसरी तरफ शिवम दुबे की बात करें तो साल 2021 के बाद वो अब तक 63 टी20 इनिंग खेल चुके हैं जिसके दौरान उन्होंने 38.65 की औसत और 141 की धमाकेदार स्ट्राइक रेट से 1745 रन बनाए हैं। ये भी जान लीजिए कि दुबे ने 101 छक्के भी लगाए हैं।

Also Read: Live Score

Advertisement

इन आंकड़ों से ये साफ है कि बीते समय में शिवम दुबे ने हार्दिक से ज्यादा बेहतर टी20 क्रिकेट खेला है। खास बात ये है कि बाएं हाथ का हरफनमौला खिलाड़ी औसत, स्ट्राइक रेट, रन और छक्के लगाने तक के मामले में हार्दिक से बेहतर रहे हैं। ऐसे में अगर आगामी समय में इंडियन टीम को हार्दिक की रिप्लेसमेंट की जरूरत होती है तो शिवम दुबे टीम की पहली पसंद हो सकते हैं।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार