ट्राई सीरीज का फाइनल मुकाबला न्यूजीलैंड और पाकिस्तान के बीच 14 अक्टूबर को खेला जाएगा।

Advertisement

NZ vs PAK Match Preview

Advertisement

इस सीरीज में न्यूजीलैंड के लिए डेवोन कॉनवे ने सबसे ज्यादा रन बनाए हैं। कॉनवे के बैट से 4 मैचों में 127.31 की स्ट्राइक रेट से अब तक कुल 219 रन निकले हैं। सीरीज में फिन एलन का बल्ला भी खूब बोला है। कीवी टीम के सलामी बल्लेबाज ने 141.37 की स्ट्राइक रेट से 123 रन ठोके हैं। ग्लेन फिलिप्स ने 202.00 की स्ट्राइक रेट से बल्लेबाज़ी करते हुए टीम के लिए शानदार अंदाज में गेम फिनिश किया है। लेकिन कप्तान केन विलियमसन अब तक तीनों मैचों में सिर्फ 70 रन ही बना सके है। उनकी फॉर्म टीम के लिए चिंता का विषय है।

टीम की गेंदबाजी की बात करें तो अनुभवी गेंदबाज़ टिम साउदी ने 4 मुकाबलों में सबसे ज्यादा 7 विकेट अपने नाम किए हैं। ऑलराउंडर माइकल ब्रेसवेल ने 6 विकेट चटकाए हैं। ट्रेंट बोल्ट ने 3 मैचों में 5.75 की इकोनॉमी से 3 विकेट झटके हैं।

ट्राई सीरीज में पाकिस्तान के लिए कप्तान बाबर आज़म ने सबसे ज्यादा रन बनाए हैं। बाबर ने 59 की औसत से 4 मैचों में 177 रन जड़े हैं। वहीं विकेटकीपर बल्लेबाज़ मोहम्मद रिज़वान ने 55.66 की औसत से 167 रन ठोके हैं। लेकिन, इस सीरीज में भी में टीम के मिडिल ऑर्डर ने निराश किया है।

मोहम्मद वसीम पाकिस्तान के सबसे सफल गेंदबाज़ रहे हैं। वसीम ने 4 मैचों में 7 विकेट हासिल किए हैं। सीरीज में मोहम्मद नवाज ने 4 मैचों में 5 और हासिल रऊफ ने 2 मैचों में 4 विकेट झटके हैं।

Advertisement

NZ vs PAK: Match Details

दिन – शुक्रवार, अक्टूबर 14, 2022
समय – भारतीय समय अनुसार सुबह 07:30 बजे
वेन्यू – हेगले ओवल, क्राइस्टचर्च

NZ vs PAK: Where to watch?

Advertisement

यह मुकाबला क्रिकेट फैंस अमेजन प्राइम वीडियो पर पर इन्जॉय कर सकते हैं।

NZ vs PAK Head-to-Head

कुल – 27
न्यूजीलैंड – 11
पाकिस्तान - 16

Advertisement

PAK vs BAN Team News

किसी भी खिलाड़ी के चोटिल होने की खबरे सामने नहीं आई है।

NZ vs PAK: Match Prediction

Advertisement

न्यूजीलैंड की टीम पाकिस्तान को फाइनल मैच में हराकर सीरीज अपने नाम कर सकती है।

NZ vs PAK Probable Playing XI

न्यूजीलैंड: मार्टिन गप्टिल, डेवोन कॉनवे, केन विलियमसन (कप्तान), मार्क चैपमैन, ग्लेन फिलिप्स (विकेटकीपर), जिमी नीशम, माइकल ब्रेसवेल, ट्रेंट बोल्ट, टिम साउदी, ईश सोढ़ी, एडम मिल्न

Advertisement

पाकिस्तान: मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर), बाबर आजम (कप्तान), शान मसूद, हैदर अली, इफ्तिखार अहमद, आसिफ अली, शादाब खान, मोहम्मद नवाज, मोहम्मद वसीम जूनियर, नसीम शाह, शाहनवाज दहानी

NZ vs PAK Fantasy XI

Also Read: Live Cricket Scorecard

Advertisement

विकेटकीपर- ग्लेन फिलिप्स, मोहम्मद रिजवान
बल्लेबाज - डेवोन कॉनवे, बाबर आजम, मार्टिन गप्टिल
ऑलराउंडर- माइकल ब्रेसवेल, शादाब खान, मोहम्मद नवाज
गेंदबाज - टिम साउदी, मोहम्मद वसीम जूनियर, ट्रेंट बोल्ट

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार