आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2024 (ICC T20 World Cup 2024) के 19वें मैच में जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) की शानदार गेंदबाजी की मदद से पाकिस्तान को 6 रन से हरा दिया। पारी का 19वां ओवर करने आये जसप्रीत बुमराह ने सिर्फ 3 रन दिए और एक विकेट लिया। पाकिस्तान को आखिरी ओवर में जीतने के लिए 18 रन बनाने थे लेकिन अर्शदीप ने 11 रन दिए और एक विकेट लिया। भारत ने अपने आखिरी 6 विकेट 30 रन के अंदर खो दिए। नासाउ काउंटी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम, न्यूयॉर्क में खेले गए इस मैच में पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम (Babar Azam) ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। 

Advertisement

पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत की पूरी टीम 19 ओवर में 119 के स्कोर पर ढेर हो गयी। भारत की तरफ से सबसे ज्यादा 42(31) रन ऋषभ पंत के बल्ले से निकले। अपनी इस पारी में उन्होंने 6 चौके लगाए। अक्षर पटेल ने 20(18) रन का योगदान दिया। अपनी इस पारी में उन्होंने 2 चौके और एक छक्का लगाया। पंत और अक्षर ने तीसरे विकेट के लिए 39 (30) रन की साझेदारी निभाई। कप्तान रोहित शर्मा ने 12 गेंद में एक चौके और एक छक्के की मदद से 13 रन बनाये। हारिस रऊफ और नसीम शाह ने पाकिस्तान की तरफ से सबसे ज्यादा 3-3 विकेट हासिल किये। मोहम्मद आमिर के खाते में एक विकेट गया। शाहीन अफरीदी को एक विकेट मिला। 

Advertisement

लक्ष्य का पीछा करने उतरी पाकिस्तान 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 113 रन ही बना पायी। मोहम्मद रिजवान ने 44 गेंद में एक चौके और एक छक्के की मदद से 31 रन की पारी खेली। इमाद वसीम ने 23 गेंद में एक चौके की मदद से 15 रन बनाये। फखर जमान ने 8 गेंद में एक चौके और एक छक्के की मदद से 13 और कप्तान बाबर ने 10 गेंद में 2 चौको की मदद से 13 रन बनाये। भारत की तरफ से सबसे ज्यादा 3 विकेट जसप्रीत बुमराह ने हासिल किये। 2 विकेट हार्दिक पांड्या को मिले। एक विकेट अक्षर पटेल और अर्शदीप को मिला। 

भारत की प्लेइंग इलेवन: रोहित शर्मा (कप्तान), विराट कोहली, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, शिवम दुबे, हार्दिक पांड्या, रविंद्र जड़ेजा, अक्षर पटेल, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, अर्शदीप सिंह। 

Also Read: Live Score

पाकिस्तान की प्लेइंग इलेवन: मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर), बाबर आजम (कप्तान), उस्मान खान, फखर जमान, शादाब खान, इफ्तिखार अहमद, इमाद वसीम, शाहीन अफरीदी, हारिस रऊफ, नसीम शाह, मोहम्मद आमिर। 

Advertisement

लेखक के बारे में

Nitesh Pratap
मैं पिछले 4 सालों से क्रिकेट में हिंदी कंटेंट राइटिंग कर रहा हूँ। मुझे क्रिकेट खेलना, देखना और उसके बारे में पढ़ना काफी पसंद है। मैं अपनी क्रिकेटिंग राइटिंग स्किल्स को बेहतर करने के लिए पिछले कुछ महीनों से cricketnmore के साथ जुड़ा हुआ है। यहाँ मुझे क्रिकेट की बारीकियों के बारे में काफी जानने और सीखने को मिल रहा है। Read More
ताजा क्रिकेट समाचार