आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2024 (ICC T20 World Cup 2024) के आठवें मैच में भारत के विराट कोहली (Virat Kohli) आयरलैंड के मार्क अडायर (Mark Adair) की गेंद पर मात्र एक रन बनाकर आउट हो गए। नासाउ काउंटी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम, न्यूयॉर्क में खेले जा रहे इस मैच में भारतीय कप्तान (Rohit Sharma) ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया। 

Advertisement

पारी का तीसरा ओवर करने आये अडायर ने चौथी गेंद कोहली को शॉर्ट ऑफ लेंथ ऑफ स्टंप के बाहर डाली। कोहली ने इस गेंद पर आगे बढ़कर बड़ा शॉट खेलने की कोशिश थी लेकिन गेंद में उम्मीद से ज्यादा उछाल था और कोहली थोड़ा जल्दी कर गए। वहीं गेंद कोहली के बल्ले का बाहरी किनारा लेते हुए थर्ड मैन की ओर चली गयी और वहां खड़े  बेंजामिन व्हाइट ने एक आसान सा कैच पकड़ लिया। कोहली इस मैच में 5 गेंद खेलकर मात्र एक रन बनाकर आउट हो गए। 

Advertisement

पहले बल्लेबाजी करते हुए आयरलैंड की पूरी टीम 16 ओवर में 96 के स्कोर पर ढेर हो गयी। गैरेथ डेलानी ने 14 गेंद में 2 छक्के और 2 चौके की मदद से 26 रन का योगदान दिया। जोशुआ लिटिल ने 13 गेंद में 2 चौको की मदद से 14 रन बनाये। कर्टिस कैम्फर ने 8 गेंद में एक चौके और एक छक्के की मदद से 12 रन बनाये। भारत की तरफ से सबसे ज्यादा 3 विकेट हार्दिक पांड्या को मिले। 2-2 विकेट अर्शदीप सिंह और जसप्रीत बुमराह ने चटकाए। एक-एक विकेट मोहम्मद सिराज और अक्षर पटेल ने अपने नाम किया। 

भारत की प्लेइंग इलेवन: रोहित शर्मा (कप्तान), विराट कोहली, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, शिवम दुबे, हार्दिक पांड्या, रविंद्र जड़ेजा, अक्षर पटेल, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, मोहम्मद सिराज। 

Also Read: Live Score

आयरलैंड की प्लेइंग इलेवन: पॉल स्टर्लिंग (कप्तान), एंड्रयू बालबर्नी, लोर्कन टकर (विकेटकीपर), हैरी टेक्टर, कर्टिस कैम्फर, जॉर्ज डॉकरेल, गैरेथ डेलानी, मार्क अडायर, बैरी मैक्कार्थी, जोशुआ लिटिल, बेंजामिन व्हाइट।

Advertisement

लेखक के बारे में

Nitesh Pratap
मैं पिछले 4 सालों से क्रिकेट में हिंदी कंटेंट राइटिंग कर रहा हूँ। मुझे क्रिकेट खेलना, देखना और उसके बारे में पढ़ना काफी पसंद है। मैं अपनी क्रिकेटिंग राइटिंग स्किल्स को बेहतर करने के लिए पिछले कुछ महीनों से cricketnmore के साथ जुड़ा हुआ है। यहाँ मुझे क्रिकेट की बारीकियों के बारे में काफी जानने और सीखने को मिल रहा है। Read More
ताजा क्रिकेट समाचार