भारतीय क्रिकेट टीम की हालत टी-20 वर्ल्ड कप में बेहद ही ढीली चल रही है और टीम को लगातार 2 मैचों में हार का सामना करना पड़ा है। भारत के लिए आगे सेमीफाइनल की राह मुश्किल हैं और ये देखना दिलचस्प होगा कि टीम अब अफगानिस्तान के खिलाफ कैसे खुद को संभालती है।

Advertisement

भारत के पूर्व बल्लेबाज और मशहूर क्रिकेट कमेंटेटर आकाश चोपड़ा का कहना  है कि भारत की डोर अब दूसरी टीमों के हाथों में है और वो दूसरी टीमों पर निर्भर है।

अपने यूट्यूब चैनल पर बातचीत के दौरान आकाश चोपड़ा ने कहा,"कुछ भी आसान नहीं है। अब मुझे हर मैच मुश्किल लग रहा है। हम न्यूजीलैंड और पाकिस्तान से हार चुके हैं। हमारी किस्मत एक पतले धागे पर टिकी है। हमने पहली ही अपनी जिंदगी का रिमोट कंट्रोल किसी और के हाथों में दे दिया है।"

Advertisement

भारतीय फैंस इस बात की उम्मीद में होंगे कि विराट कोहली इस टूर्नामेंट में पहली बार टॉस जीते और टीम लक्ष्य का पीछा करें।

आकाश चोपड़ा ने आगे बात करते हुए कहा कि अफगानिस्तान की टीम भारत के लिए एक बड़ा खतरा है और उन्हें हल्के में लेना भारत के लिए सबसे बड़ी भूल है। आकाश चोपड़ा ने कहा कि भारतीय बल्लेबाजों को स्पिनरों को खेलने में बेहद परेशानी हो रही है। अफगानिस्तान के पास भी राशिद खान, मोहम्मद नबी और मुजीब अर रहमान के रूप में दो बड़े स्पिनर है।

लेखक के बारे में

Shubham Shah
Read More
ताजा क्रिकेट समाचार