दुबई, 6 फरवरी। ऑस्ट्रेलिया महिला क्रिकेट टीम की कप्तान मेग लेनिंग ने कहा है कि आगामी टी-20 वर्ल्ड कप महिलाओं से जुड़े खेलों के लिए एक टर्निग प्वाइंट साबित हो सकता है। लेनिंग की अगुवाई में ऑस्ट्रेलियाई टीम 21 फरवरी से सिडनी में शुरू में हो रहे आगामी आईसीसी महिला टी-20 वर्ल्ड कप में अपना खिताब बचाने उतरेगी।

Advertisement

आईसीसी ने लेनिंग के हवाले से कहा, "यह टूर्नामेंट महिला खेलों के लिए दुनिया में एक टर्निग प्वाइंट साबित हो सकता है। यह वास्तव में एक बड़ा टूर्नामेंट है और इसके बारे में काफी बातें की जा चुकी है। इसलिए मुझे उम्मीद है कि हर कोई इसमें अच्छा करना चाहेंगी।"

Advertisement

अब तक 94 टी-20 मैचों में ऑस्ट्रेलिया का प्रतिनिधित्व करने वाली लेनिंग ने कहा है कि मेजबान होने के नाते उनके ऊपर कोई अतिरिक्त दबाव नहीं है।

27 वर्षीय लेनिंग ने कहा, "वर्ल्ड कप में किसी भी टीम के लिए दबाव और उम्मीदें ज्यादा होती है और मेजबान होने के नाते हमारे लिए या किसी अन्य टीमों के लिए कोई ज्यादा फर्क नहीं पड़ता है।"

उन्होंने कहा, "हम यह सुनिश्वित करना चाहते हैं कि हम इसका आनंद लें। हम चाहते हैं कि हमारा ध्यान केवल टूर्नामेंट पर हो, इसलिए अगर हम अच्छा करते हैं तो हम खुद को अच्छी स्थिति में पाएंगे।"

ऑस्ट्रेलियाई महिला क्रिकेट टीम को टी-20 वर्ल्ड कप में अपना पहला मैच 21 फरवरी को सिडनी में भारतीय महिला क्रिकेट टीम के खिलाफ खेलना है।

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार