मेलबर्न, 6 मार्च | भारत ने पहली बार महिला टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में जगह बनाई है। टीम की सदस्य वेदा कृष्णमूíत ने कहा है कि मौसम एक ऐसी चीज है जो किसी के हाथ में नहीं है। 

Advertisement

उनका साथ ही मानना है कि फाइनल में जगह भारतीय टीम द्वारा ग्रुप दौर में किए गए प्रदर्शन का पुरस्कार है। भारत और इंग्लैंड के बीच खेला जाने वाला पहला सेमीफाइनल बारिश के कारण रद्द हो गया था और भारत को ग्रुप तौर का अंत पहले स्थान पर करने के कारण फाइनल में जगह मिली है।

Advertisement

वेदा ने कहा, "हमने ग्रुप दौर में जो प्रदर्शन किया था फाइनल में जाना उसका परिणाम है। हमें सभी मैच जीतने का अवार्ड मिला। मौसम हमारे हाथ में नहीं है।"

उन्होंने कहा, "हमने कहा ता कि हमारा पहला लक्ष्य फाइनल में जगह बनाना है और इसके बाद हम सोचेंगे। हमने पहला पड़ाव पार कर लिया है। हमें इस बात को सुनिश्चित करना होगा कि हम घबराएं नहीं और फाइनल वाले दिन वो करें जो करना चाहिए।"

इस बल्लेबाज ने कहा, "यह किस्मत की बात है। मैं किस्मत में बहुत विश्वास करती हूं। मुझे ऐसा लगता है कि यह होना था।" 
 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार