आईसीसी टी-20 वर्ल्ड के 7 वें मुकाबले में नामीबिया का सामना नीदरलैंड से हुआ जहां नामीबिया की टीम ने नीदरलैंड को 6 विकेट से हरा दिया।

Advertisement

शेख जायद स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में नामीबिया की टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। नीदरलैंड की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवरों में 4 विकेट के नुकसान पर 164 रन बनाए। इस दौरान टीम के लिए मैक्स ओडेड ने सबसे ज्यादा 56 गेंदों में 70 रनों की पारी खेली। इसके अलावा एकरमैन ने 32 गेंदों में 35 रनों का योगदान दिया।

Advertisement

नामीबिया की ओर से जैन फ़्राइलिंक ने 2 विकेट तो वही डेविड वीज़े ने एक विकेट चटकाया।

164 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी नामीबिया की टीम ने 19 ओवरों में ही 4 विकेट के नुकसान पर 166 रन बनाकर मुकाबले को 6 विकेट से अपने नाम किया। टीम की ओर से ऑलराउंडर डेविड वीज़े ने सबसे ज्यादा 40 गेंदों में 66 रनों की पारी खेली। इस दौरान उन्होंने 4 चौके 5 छक्के जमाने का कारनामा किया। कप्तान गेरहार्ड इरास्मस ने 22 गेंदों में 32 रनों की पारी खेली।

नीदरलैंड की ओर से फ्रेड क्लासेन,कॉलिन एकरमैन, टीम वैन डर गुग्टेन तथा कप्तान पीटर सीलार ने एक-एक विकेट चटकाए।

Advertisement

लेखक के बारे में

Shubham Shah
Read More
ताजा क्रिकेट समाचार