टी 20 वर्ल्ड कप 2022 में टीम इंडिया जसप्रीत बुमराह के बिना मैदान पर उतरेगी। जसप्रीत बुमराह को पीठ में चोट लगी वो टीम से बाहर हुए और उनकी जगह चयनकर्ताओं ने मोहम्मद शमी को सिलेक्ट किया है। शमी ऑस्ट्रेलिया पहुंच चुका है और मेजबान ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी 20 विश्व कप के अभ्यास मैच में भाग लेने के लिए पूरी तरह से तैयार भी नजर आ रहे हैं। मैच से पहले, शमी को भारतीय टीम के साथ गाबा में ट्रेनिंग करते हुए देखा गया जहां उन्होंने दिनेश कार्तिक को क्लीन बोल्ड कर दिया।

Advertisement

रविवार को शमी को ट्रेनिंग नेट्स में देखा गया जहां वो अभ्यास कर रहे थे। शमी को दिनेश कार्तिक को गेंदबाजी करते हुए देखा गया। दिनेश कार्तिक स्कूप शॉट खेलते दिख रहे थे तब उन्हें शमी ने बोल्ड किया। वहीं नेट्स में हर्षल पटेल और युजवेंद्र चहल को भी कार्तिक को गेंदबाजी करते हुए देखा गया।

Advertisement

शमी की गेंद पर बोल्ड होने से पहले और उसके बाद नेट्स में दिनेश कार्तिक काफी ज्यादा लय में बैटिंग करते हुए दिख रहे थे। दिनेश कार्तिक को लगभग सभी भारतीय गेंदबाजों के खिलाफ सटीक बैटिंग करते हुए देखा गया। दिनेश कार्तिक टीम इंडिया में फिनिशर की भूमिका निभाते हैं।

बता दें कि मोहम्मद शमी टी 20 इंटरनेशनल क्रिकेट में काफी टाइम बाद वापसी कर रहे हैं। संयुक्त अरब अमीरात में 2021 विश्व कप के बाद से शमी ने एक भी मैच नहीं खेला है। फिर भी उन्हें टूर्नामेंट के लिए एक रिजर्व के रूप में नामित किया गया था। दीपक चाहर के चोटिल होने के बाद अनुभवी तेज गेंदबाज को जसप्रीत बुमराह के रिप्लेसमेंट के रूप में नामित किया गया।

Advertisement

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार