इंग्लैंड के कप्तान इयोन मोर्गन की फॉर्म टीम के लिए चिंता का विषय बनी हुई है, ऐसे में मोर्गन ने कहा है कि अगर टीम को मेरे नहीं होने से जीत मिलती है तो उन्हें अपने आप को टीम से बाहर रखने में कई दिक्कत नहीं होगी।

Advertisement

मोर्गन को लगता है कि उन्होंने अपने रन की कमी की भरपाई अपनी कप्तानी से कर दी है। मोर्गन के कप्तानी में इंग्लैंड की टीम ने 2019 में 50 ओवरों का वर्ल्ड कप जीता था और इंग्लैंड अभी टी-20 में शीर्ष टीम है।

Advertisement

मोर्गन का यूएई में खेले गए आईपीएल के दूसरे चरण में भी बल्ले से खराब प्र्दशन रहा। 2021 में उन्होंने कुल 40 टी-20 मैच खेले हैं जिसमें मोर्गन ने 16.63 के औसत से 499 रन बनाए हैं और उनका सर्वधाकि स्कोर 47 रहा है।

आईपीएल 2021 के 16 मैचों में मोर्गन ने 11.06 के औसत से 133 रन बनाए हैं। उनकी कप्तानी में कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) ने चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के खिलाफ फाइनल खेला जहां उन्हें हार का सामना करना पड़ा।

हालांकि, अगर इंग्लैंड को खिताब जीतने में मदद मिलती है, तो मॉर्गन ने कहा कि वह टी 20 वर्ल्ड कप में खुद को प्लेइंग इलेवन से बाहर करने को तैयार हैं।

Also Read: T20 World Cup 2021 Schedule and Squads

Advertisement

मॉर्गन ने मंगलवार को ईएसपीएनक्रिकइंफो की एक रिपोर्ट में कहा, मैंने हमेशा कहा है और यह हमेशा एक विकल्प है। मैं वर्ल्ड कप जीतने वाली टीम के रास्ते में खड़ा नहीं होने जा रहा हूं। मेरे पास रनों की कमी है लेकिन मेरी कप्तानी बहुत अच्छी रही है।

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार