T20 World Cup 2021: वेस्टइंडीज बांग्लादेश के बीच के बीच शारजाह के मैदान पर खेले गए सुपर-12 मुकाबले में थ्रिलर मुकाबला देखने को मिला। वेस्टइंडीज ने पहले खेलते हुए 7 विकेट खोकर 142 रन बनाए थे। 143 रन को बचाने के लिए वेस्टइंडीज के गेंदबाजों ने मैदान पर जान झोंक दी थी। दोनों ही देशों के खिलाड़ी काफी ज्यादा नर्वस थे जिसके चलते अंतिम ओवर में हाईवोल्टेज ड्रामा देखने को मिला।

Advertisement

आंद्रे रसेल द्वारा फेंके जा रहे अंतिम ओवर में जब बांग्लादेश की टीम को अंतिम 2 गेंदों पर जीत के लिए 6 रन चाहिए थे तब फील्डर जेसन होल्डर से मिल फील्ड हो गई थी। मिस फील्ड का ये नतीजा रहा कि अंतिम गेंद खेलने के लिए स्ट्राइक पर महमुदउल्लाह ही रहे ऐसे में जैसे ही होल्डर ने मिस फील्ड किया वैसे ही ड्वेन ब्रावो ने अपने बाल खुजा लिए।

Advertisement

ब्रावो को यकीन नहीं हो रहा था कि आखिर ये हो क्या रहा है। इससे पहले विकेटकीपर निकोलस पूरन के पास भी बल्लेबाज को रनआउट करने का मौका आया था लेकिन वो भी मौका चूक गए थे तब भी ब्रावो को हैरान परेशान देखा गया था। अंतिम गेंद पर चाहिए थे 4 रन स्ट्राइक पर थे बांग्लादेश के कप्तान लेकिन बाजी रसेल ने मारी और वेस्टइंडीज को मैच जीता दिया।

मैच जीतने के तुंरत बाद निकोलस पूरन का रिएक्शन देखने लायक था। विकेटकीपर पूरन ने गेंद को पटका और शानदार अंदाज में जीत का जश्न मनाया। बता दें कि निकोलस पूरन को मैन ऑफ द मैच चुना गया था। निकोलस पूरन ने 22 गेंदों पर 40 रन की शानदार पारी खेली थी।

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार